बस्तर

महापौर ने बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई
21-Dec-2025 10:22 PM
महापौर ने बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

जगदलपुर, 21 दिसंबर। पल्स पोलियो अभियान के तहत शहर के तिरंगा चौक में महापौर संजय पाण्डे ने बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाकर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजय बसाक, डॉ. सी मैत्री, डॉ. मीनल, रीना लक्ष्मी, पी डी बस्तिया, मितानिन, एएनएम सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट