बस्तर

संभाग स्तरीय बस्तर पण्डुम का कमिश्नर-आईजी ने लिया जायजा
04-Feb-2026 9:29 PM
संभाग स्तरीय बस्तर पण्डुम का कमिश्नर-आईजी ने लिया जायजा

जगदलपुर, 4 फरवरी। संभागीय मुख्यालय के लालबाग मैदान में आयोजित होने वाले संभाग स्तरीय बस्तर पण्डुम 2026 कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा कमिश्नर डोमन सिंह, आईजी  सुंदरराज पी. ने लिया। उन्होंने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों को समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। इस दौरान कलेक्टर आकाश छिकारा, पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा, जिला पंचायत सीईओ प्रतीक जैन सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट