बस्तर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
जगदलपुर, 20 दिसंबर। बस्तर जिले के परपा थाना क्षेत्र के ग्राम घाटपदमुर भाटीगुड़ा में रहने वाली एक छात्रा ने परीक्षा बिगडऩे के चलते अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद छात्रा को परिजन मेकाज ले गए, चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मामले की जानकारी देते हुए परपा थाना प्रभारी ने बताया कि घाटपदमुर निवासी साधना पटेल 12वीं साइंस की पढ़ाई कर रही थी, अभी कुछ दिनों से उनका अर्धवार्षिक परीक्षाएं चल रही थी, जहाँ कुछ पेपर बिगडऩे के चलते काफी तनाव में चल रही थी, इसके अलावा परिजनों को भी इस बात की जानकारी दी थी।
17 दिसम्बर को परीक्षा के समाप्त होने के बाद से लगातार टेंशन में थी। शुक्रवार को छात्रा ने कमरे में जाकर अपनी माँ के साड़ी को ही फंदा बनाकर फाँसी लगा ली, जिसके बाद घर में मौजूद अन्य लोगों ने आवाज सुनकर जब दरवाजे से देखा तो वह फंदे में झूल रही थी। उसे वहां से निकाल कर अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।
परिवार में उसके परिजन सब्जी बेचने का व्यवसाय करते हंै, जबकि उसकी बड़ी बहन पीएससी की पढ़ाई कर रही है। छात्रा के अचानक से उठाए इस कदम के चलते परिजनों से लेकर दोस्तों, रिश्तेदारों में शोक की लहर दौड़ गई है, वहीं मामले की जानकारी लगते ही सब मेकाज आ पहुँचे, जहां पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।


