बस्तर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
जगदलपुर, 17 दिसंबर। भारतीय जनता पार्टी के नव नियुक्त राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन को बस्तर लोकसभा क्षेत्र के सांसद महेश कश्यप ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर नई दिल्ली स्थित भाजपा के केंद्रीय कार्यालय में छत्तीसगढ़ के सांसदों ने सामूहिक रूप से उनसे सौजन्य भेंट कर बधाई दी।
इस दौरान कांकेर लोकसभा सांसद भोजराज नाग, महासमुंद लोकसभा सांसद रूपकुमारी चौधरी, राजनांदगांव लोकसभा सांसद संतोष पांडे, सरगुजा लोकसभा सांसद चिंतामणि महाराज एवं जांजगीर चांपा लोकसभा सांसद कमलेश जांगड़े उपस्थित रहे। सांसद महेश कश्यप ने कहा कि नितिन नबीन के नेतृत्व में संगठन को नई ऊर्जा और दिशा मिलेगी तथा पार्टी देशभर में और अधिक सशक्त होगी।
उन्होंने विश्वास जताया कि उनके अनुभव और संगठनात्मक क्षमता से भाजपा के कार्यों को नई गति प्राप्त होगी। भेंट के दौरान संगठनात्मक विषयों एवं आगामी कार्ययोजनाओं पर भी सकारात्मक चर्चा हुई।


