बस्तर

मेकाज के छात्र-छात्राओं ने किया रक्तदान, कहा खून की हो रही है लगातार कमी
15-Dec-2025 9:40 PM
मेकाज के छात्र-छात्राओं ने किया रक्तदान, कहा खून की हो रही है लगातार कमी

ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले मरीजों को होती है काफी परेशानी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

जगदलपुर, 15 दिसंबर। मेडिकल कॉलेज डिमरापाल 2024 बैच के छात्र-छात्राओं ने सोमवार की सुबह से लेकर शाम तक ब्लड बैंक में जाकर अपनी स्वेच्छा से रक्तदान किया। इन छात्र-छात्राओं का कहना था कि संभाग के इस सबसे बड़े हॉस्पिटल में आये दिन रक्त को लेकर मरीजों को भटकते हुए देखा गया है, जिसको देखते हुए इस कैम्प का आयोजन किया गया है।

कैम्प के बारे में जानकारी देते हुए 2024 बैच की निकिल पटेल ने बताया कि बस्तर में सिकलीन के मामले लगातार सामने आ रहे हंै, वहीं गर्भवती महिलाओं को भी रक्त के लिए भटकते देखा गया है, अधिकतर देखा गया है कि हॉस्पिटल में जितने भी गर्भवती महिला आते है उन्हें बिना एक्सचेंज किये रक्त दे दिया जाता है, जिससे कि रक्त बैंक में खून की कमी देखी जाती है, ऐसे में इस कमी को पूरा करने के लिए छात्र छात्राओं के द्वारा रक्तदान किया गया है,

वहीं कृष अग्रवाल ने बताया कि यहां पर आए दिन सडक़ हादसे में घायल होकर आने वाले लोगों को भी रक्त की काफी जरूरत होती है, ऐसे में अगर उनको समय पर रक्त मिल जाएगा तो उनकी जान आसानी से बचाया जा सकता है,

वही इंटर्न कान्हा सोनी का कहना था कि रक्तदान के लिए आये दिन लोगो को जागरूक किया जाता है, जिससे की लोगो की जिन्दगी को बचाया जा सके, इसी तारतम्य में छात्रों के द्वारा पहल शुरू की गई है, जिससे कि जरूरतमंदों को समय पर रक्त मिल सके और उन्हें नई जिंदगी दी जा सके।


अन्य पोस्ट