बस्तर

देवगुड़ी निर्माण का विधायक ने किया भूमिपूजन
29-Nov-2025 10:18 PM
 देवगुड़ी निर्माण का विधायक ने किया भूमिपूजन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

जगदलपुर, 29 नवंबर। तोकापाल विकासखंड के ग्राम पंचायत टिकरा धनोरा के ग्राम सैमरैया माता एवं छिन्दबहार में शनिवार को देवगुड़ी निर्माण कार्य का भूमिपूजन सम्पन्न हुआ। इस महत्वपूर्ण विकास कार्य के लिए स्वीकृत 10 लाख की राशि ग्रामीणों की आस्था और सांस्कृतिक विरासत को सुदृढ़ करने में मील का पत्थर साबित होगी।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि  विधायक विनायक गोयल ने पूजा-अर्चना के पश्चात भूमि पूजन कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। विधायक श्री गोयल ने  कहा कि बस्तर की सांस्कृतिक पहचान को संरक्षित एवं विकसित करना हमारी प्राथमिकता है। देवगुड़ी केवल धार्मिक स्थल नहीं, बल्कि ग्रामवासियों की परंपरा और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रयास जारी रहेंगे।

इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य कामदेव बघेल, पदमनी कश्यप, जनपद अध्यक्ष रामबती भण्डारी, उपाध्यक्ष रितेश दास जोशी, जनपद सदस्य हेमबती कश्यप, जिला मंत्री रैतुराम बघेल, मण्डल अध्यक्ष सोमारू राम कश्यप, मण्डल उपाध्यक्ष मिटकु राम बघेल, अन्तराम कश्यप, मुन्ना कश्यप, मेघराज ठाकुर, जीवनाथ मौर्य, चन्द्रकांत भण्डारी, सुभाष कश्यप, गुलाब सिंह ठाकुर, मैतर कश्यप, बोदा कश्यप, दुर्जन बघेल, पुजारी इंदर बघेल, हेमचंद्र सोम, गणपति सोम, मुरली सिंह ठाकुर सहित काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट