बस्तर

चाकू दिखा मोबाइल लूट, 2 बंदी
29-Sep-2022 9:38 PM
चाकू दिखा मोबाइल लूट, 2 बंदी

जगदलपुर, 29 सितंबर। चाकू दिखाकर मोबाइल लूट करने वाले 2 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार आवेदक चैन सिंह भद्रे निवासी घाटलोहंगा ने थाना कोडेनार में रिपोर्ट दर्ज कराया कि 2 युवकों के द्वारा आवेदक को चाकू दिखाकर उसके मोबाईल को लूट लिया गया है। सूचना पर थाना कोडेनार में धारा 394 भादवि और  25,  27 आम्र्स एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया गया है।

मामले के दो संदेही तीरथूम ढाबा के पास देखे जाने की सूचना पर थाना प्रभारी कोडेनार विकासचन्द्र राय के नेतृत्व में टीम तैयार कर कार्यवाही  हेतु रवाना किया गया था।  उक्त टीम के द्वारा तीरथूम ढाबा पास दो संदेहियों की पहचान कर घेराबंदी  कर पकड़ा गया। दोनोंआरोपी से पूछताछ करने पर अपना-अपना मानस शर्मा एवं प्रियांक श्रीवास्तव दोनों निवासी डोकरीघाट जगदलपुर का होना बताये।

दोनों से पूछताछ करने पर दोनों आरोपियों ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिए है। आरोपियों के कब्जे से  लूट किए हुए मोबाइल और चाकू की जब्ती कर आरोपी मानस शर्मा एवं प्रियांक श्रीवास्तव को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश कर जेल भेजा गया है।


अन्य पोस्ट