बस्तर

भाजपाइयों ने किया दंतेवाड़ा जाने वाले पदयात्रियों का पुष्पवर्षा कर स्वागत
28-Sep-2022 9:23 PM
भाजपाइयों ने किया दंतेवाड़ा जाने वाले पदयात्रियों का पुष्पवर्षा कर स्वागत

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
जगदलपुर, 28 सितम्बर।
भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल द्वारा जगदलपुर के गुरु गोविंद सिंह चौक में बुधवार को दंतेवाड़ा माई दंतेश्वरी के दर्शन हेतु पदयात्रा करने वाले श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्षा कर जय माता दी के नारों के साथ स्वागत किया गया।

पूर्व विधायक संतोष बाफना ने कहा पद यात्रियों का स्वागत करना हम सब के लिए सौभाग्य की बात है। इस वर्ष बहुतायत में श्रद्धालु गढ़ दंतेवाड़ा पहुंच रहे हैं। सकुशल पहुंचे सकुशल वापस आए मां दंतेश्वरी से हम सब कामना करते हैं।

नगर मंडल अध्यक्ष सुरेश गुप्ता ने कहा श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्षा कर हम सब गर्व महसूस कर रहे हैं।  श्रद्धालुओं के लिए 5 सूत्री मांगों को लेकर कलेक्टर बस्तर को हमने ज्ञापन सौंपा है।

इस अवसर पर मुख्य रूप से बृजेश सिंह भदोरिया, अनिल लुक्कड़, संग्राम सिंह राणा,राजपाल कसेर,संतोष त्रिपाठी, रूपेश जैन, योगेश ठाकुर, सपन देवांगन,योगेश शुक्ला,रूपेश झा, अमर झा,सूर्यभूषण सिंह,प्रेम सेठीया, प्रेम यादव, गजेंद्र पगारे, हरीश पारख, कमलेश त्रिवेदी, श्याम बिहारी मालवीय आदि उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट