बस्तर

मृत बालक के परिजन को 4 लाख का चेक
15-Sep-2022 4:41 PM
मृत बालक के परिजन को 4 लाख का चेक

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
जगदलपुर, 15 सितम्बर।
संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने मृतक बलीराम बघेल के पिता मुन्ना लाल बघेल को आर्थिक सहायता के चार लाख रुपए का चेक सौंपा एवं ढांढस बंधाया।
 इस अवसर पर रेखचंद जैन ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर किसी भी प्राकृतिक आपदा पर तत्काल आर्थिक सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए हैं, जिसमें मेरे विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत मांझीगुडा के 7 वर्षीय बालक बलीराम बघेल जिनकी मृत्यु पानी में डूबने से हो गई थी, उनके पिता मुन्ना लाल बघेल को 4 लाख रुपए का चेक प्रदान किया। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार में किसी भी आपदा में मृत लोगों को तत्काल आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है।

मृतक बलीराम बघेल के पिता मुन्ना लाल बघेल ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन की संवेदनशीलता से आज उन्हें 4 लाख रुपए का चेक प्राप्त हुआ है इसके लिए वे मुख्यमंत्री एवं विधायक का आभार व्यक्त करते हैं।

इस अवसर पर संसदीय सचिव रेखचंद जैन के साथ जनपद पंचायत सदस्य एवं ब्लाक अध्यक्ष नीलू राम बघेल, मांझीगुडा लोकेश सेठिया, मांझीगुडा धरम बघेल,  हेमु उपाध्याय अवधेश झा, राजेश चौधरी,जोन अध्यक्ष सुनील दास एवं नायब तहसीलदार जागेश्वरी पोयाम उपस्थित रहे।
 


अन्य पोस्ट