बस्तर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
जगदलपुर, 11 सितंबर। शहीद हुए वन कर्मियों को याद कर श्रद्धांजलि दी गई। इसके बाद परिवार को सम्मानित किया गया। ज्ञात हो कि बस्तर में 11 सितंबर को वन कर्मचारियों के द्वारा ड्यूटी करते हुए शहीद हुए वन कर्मचारियों को श्रद्धांजलि दी जाती है। आज भी वन मंडल कार्यालय में शहीद स्मारक पहुंच कर वन कर्मचारी एवं अधिकारियों ने शहीद हुए कर्मचारियों को याद किया और उनके परिवार को सम्मानित भी किया। ज्ञात हो कि बस्तर के जंगलों में वन विभाग के द्वारा ड्यूटी की जाती है, यही कारण है कि नक्सली कई बार अपहरण कर वन कर्मियों की हत्या कर देते हैं। अब तक नक्सलियों ने कुल 6 लोग की हत्या की है। नक्सलियों ने पालनार दोरनापाल केतूलनाल भैरमगढ़ और बीजापुर जिले में वन कर्मियों को मौत के घाट उतार दिया था। आज शहीद हुए वन कर्मचारियों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।


