बस्तर

जंगल में मिली अज्ञात युवक की लाश, जांच शुरू
06-Jul-2022 8:53 PM
जंगल में मिली अज्ञात युवक की लाश, जांच शुरू

मृतक के हाथ में गोदना से लिखा हुआ है मोसू राम

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
जगदलपुर,  6 जुलाई।
परपा क्षेत्र के पामेला व हजारीगुड़ा के जंगल में आज सुबह एक अज्ञात व्यक्ति का शव देखा गया, शव की जानकारी लगते ही परपा पुलिस के साथ ही फोरेंसिक जांच टीम मौके पर पहुँच जांच में जुट गई, वहीं शव को पीएम के लिए मेकाज ले जाया गया, वही युवक के परिजनों की तलाश शुरू कर दिया गया।

मामले के बारे में जानकारी देते हुए परपा थाना प्रभारी धनंजय सिन्हा ने बताया कि बुधवार की सुबह ग्रामीणों से सूचना मिली कि ग्राम पामेला के आगे हजारीगुड़ा जाने वाले रास्ते पर एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है। मृत व्यक्ति सफेद रंग का शर्ट और खाकी रंग का पैंट पहने हुए हैं, वही मृतक की उम्र तकरीबन 35 वर्ष के लगभग बताई जा रही है ,मृतक के  बाएं हाथ में गोदने में इंग्लिश में मासु राम लिखा है। मृत व्यक्ति के शर्ट के कॉलर में ISHWARYA Tailor PONDI लिखा हुआ है, मृत व्यक्ति के पास चश्मा मिला है।

मृत अज्ञात व्यक्ति के संबंध में कोई भी जानकारी थाना परपा को नहीं मिली है, वहीं पुलिस ने मृतक के फोटो को सभी थाना चौकी प्रभारी को भेज दिया गया है, जिससे मृतक के बारे में जानकारी मिलने पर परपा पुलिस से संपर्क किया जा सके।


अन्य पोस्ट