बस्तर

कलेक्टर ने किया सी-मार्ट के विकास कार्य का अवलोकन
05-Jul-2022 10:10 PM
कलेक्टर ने किया सी-मार्ट के विकास कार्य का अवलोकन

जगदलपुर, 5 जुलाई। कलेक्टर चंदन कुमार ने पुराने बस स्टैंड में नगर निगम के बिल्डिंग में सी-मार्ट की स्थापना हेतु किए जा रहे विकास कार्य का अवलोकन कर 15 जुलाई तक कार्य को पूर्ण करने के निर्देश लोक निर्माण विभाग और नगर निगम के अधिकारियों को दिए।

इस अवसर पर आयुक्त नगर निगम  दिनेश नाग, लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन अभियंता  एके सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट