बस्तर
अस्पताल से लेकर हॉस्टल तक चारों ओर दिख रहा गंदगी का अंबार
जगदलपुर, 12 मई। मेडिकल कॉलेज जगदलपुर में सफाई कर्मचारियों के हड़ताल से अस्पताल के साथ ही हॉस्टल की सफाई व्यवस्था ठप हो गई है, वहीं सफाईकर्मी लगातार अपनी मांगों को लेकर हड़ताल कर रहे हैं। सफाईकर्मियों की हड़ताल से किसी ने भी अब तक कोई सुध लेने नहीं आया है। सफाईकर्मियों की हड़ताल को आम आदमी पार्टी ने इनका पूरा समर्थन भी दिया है।
बताया जा रहा है कि न्यूनतम वेतनमान और साप्ताहिक अवकाश की मांग लेकर मेडिकल कॉलेज की महिला कर्मचारी पिछले 5 माह से प्रयास कर रहे हैं। ज्ञात हो कि उक्त महिला कर्मचारियों ने लगातार जि़ला कलेक्टर, सहित श्रम विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों तक पत्राचार, धरना-प्रदर्शन और कलेक्टर कार्यालय का घेराव भी किया, लेकिन इसके बाद भी न्यूनतम वेतनमान का लाभ और साप्ताहिक अवकाश उन्हें आज तक प्राप्त नही हो पाया है। इस बीच पिछले एक वर्ष से वेतन दिए बगैर काम करवा रहे 20 से अधिक कर्मचारियों ने जब वेतन ना मिलने की शिकायत श्रम विभाग में किया, तब द्वेषवश उन्हें कंपनी प्रबंधन द्वारा काम से निकाल देने के बाद लगभग 200 महिला कर्मचारी अब सामूहिक रूप से हड़ताल पर चले गए हैं।
हड़ताल को सात दिन से अधिक हो गए हैं, सफाई व्यवस्था चरमरा गई है। आम आदमी पार्टी ने महिला कर्मचारियों के इस हड़ताल का समर्थन किया है। मेडिकल कॉलेज पर जिला अध्यक्ष तरुणा साबे बेदरकर ने साथ उपाध्यक्ष फूलमती कुडिय़ाम के साथ कुछ दिन पहले हड़ताल पर पहुँचे थे। उन्होंने आंदोलनरत कर्मचारियों को न्याय पाने तक हर परिस्थिति में साथ निभाने का वादा किया है।
जिला अध्यक्ष तरुणा बेदरकर ने कहा कि सफाई कर्मचारी की कम्पनी द्वारा अगर सोमवार तक वेतन नही दिया जाता तो आम आदमी पार्टी इनके साथ मिल कर उग्र आंदोलन की रूप रेखा तैयार करेगी ।और जिम्मेदार पदाधिकारियो,जनप्रतिनिधियों को आइना दिखाएगी। मेकाज में पूरी तरह से सफाई व्यवस्था सही नही चल रही है।



