बस्तर

राज्यपाल ने 5 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों को सौंपा ऑक्सीजन कंसंट्रेटर
06-Mar-2022 8:55 PM
राज्यपाल ने 5 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों को सौंपा ऑक्सीजन कंसंट्रेटर

मितानिनों को वितरण के लिए दिया हाइजीन किट

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
जगदलपुर, 6 मार्च।
राज्यपाल अनुसुईया उइके अपने तीन दिवसीय जगदलपुर प्रवास के  दौरान आज अंतिम दिन सर्किट हॉउस जगदलपुर में रेडक्रॉस सोसाइटी की ओर से बस्तर जिले के जरूरतमंद व्यक्तियों की मदद के लिए 5 ऑक्सीजन कंसंटे्रटर तथा हाइजीन किट प्रदान किया। सुश्री उइके ने जिले के 5 खंड चिकित्सा अधिकारियों को 1-1 ऑक्सीजन कंसेंटे्रटर प्रदान किया, इसके साथ ही उन्होंने गरीबों को वितरण हेतु हाइजीन किट प्रदान किया।

इस दौरान सुश्री उइके ने बस्तर जिले में रेडक्रॉस  के गतिविधियों की जानकरी लेते हुए मानव सेवा के कार्यों की सराहना की। उन्होंने रेडक्रॉस के माध्यम से डॉक्टरों की कमी को पूरा करने का प्रयास  करने तथा सेवानिवृत्त डॉक्टरों की भी सेवा लेने को कहा।

इस अवसर पर संभागायुक्त श्याम धावड़े, पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी., कलेक्टर रजत बंसल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेंद्र मीणा सहित मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी  डॉ. आरके चुतुर्वेदी, जिला रेडक्रॉस सोसायटी के उपाध्यक्ष  एलेक्जेंडर चेरियन सहित अन्य अधिकारी कर्मचारीगण उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट