बस्तर

चरित्र शंका, पत्नी-बेटे की हत्या, बिहार से बंदी
02-Mar-2022 5:11 PM
चरित्र शंका, पत्नी-बेटे की हत्या, बिहार से बंदी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
जगदलपुर, 2 मार्च।
सनसिटी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में हुए दोहरे हत्या की गुत्थी को बस्तर पुलिस ने सुलझा ली है। चरित्र शंका और पारिवारिक कलह के चलते अपनी पत्नी व बच्चे की हत्या की थी। आरोपी को गया बिहार से पकड़ा गया। आरोपी को पकडऩे में सीसीटीवी फुटेज की अहम भूमिका रही।

पुलिस के अनुसार17 फरवरी को सनसिटी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी स्थित मकान नं. 389 में महिला एवं एक बच्चे का शव मिला था, जिसकी पहचान चमेली रॉय उर्फ अन्नु रॉय (38 वर्ष) एवं आरव उर्फ यश रॉय (8 वर्ष) निवासी सनसिटी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के रूप में हुई थी। मामले में मर्ग पंजीबद्ध कर जांच में लिया गया।

मामलें के घटना स्थल निरीक्षण के दौरान मौके से कन्फेशन नोट (स्वीकारोक्ति कथन) के आधार पर मृत महिला के पति अमिताभ रॉय के द्वारा अपनी पत्नी एव नाबालिग बच्चे की हत्या करना पाया गया, जो मौके से फरार था। मामले की जॉच में घटना स्थल निरीक्षण परिस्थिति जन्य साक्ष्य एवं विशेषज्ञो की राय से हत्या का अपराध घटित होना पाये जाने से मामलें में थाना कोतवाली में हत्या का अपराध दर्ज कर अनुसंधान में लिया गया।

प्रकरण में चूंकि घटना के बाद से संदेही अमिताभ रॉय फरार था। तकनीकी साक्ष्य एवं सीसीटीवी फुटेज के आधार पर एवं मुखबिर से सूचना मिली कि उक्त संदेही जिला गया (बिहार) में है। सूचना पर उप निरीक्षक प्रमोद ठाकुर के नेतृत्व में एक टीम बिहार भेजा गया, जहां संदेही के संबंध में जानकारी एकत्र कर घेराबंदी कर उसको पकड़ा गया।

पूछताछ करने पर उसने अपना नाम अमिताभ रॉय (48) सनसिटी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी जगदलपुर होना बताया गया। उसने अपनी पत्नी और बच्चे की हत्या करना स्वीकार किया है। उसे बिहार से जगदलपुर लाया गया।

आरोपी ने बताया कि उसके (अमिताभ रॉय) और पत्नी (चमेली रॉय) के मध्य वर्ष 2014 से बच्चा अपना न होने की शंका के चलते व अपनी माँ को अपने साथ रखने के नाम पर पारिवारिक विवाद चल रहा था, जिसके चलते लड़ाई-झगड़ा होता रहता था एवं 13 फरवरी को पत्नी को मारने की नीयत से चूहा मारने की कीटनाशक दवा लाकर गुपचुप में मिलाकर पत्नी को खिलाया, जिससे उसकी मृत्यु हो गई। इसके बाद भी पत्नी का मृत्यु के संबंध में शक दूर करने की नीयत से गला दबाने के दौरान घटना को उसका नाबालिग पुत्र देख लिया। जिसके बाद उसने पुत्र आरव राय की भी  गला दबाकर हत्या कर दी एवं पुलिस को गुमराह करने पत्र लिखकर छोड़ा, जिसमें अपनी पत्नी और बच्चे को मार देना और स्वयं की लाश भी जल्द पुलिस को मिल जाना लिखकर  15 फरवरी को जगदलपुर से रायपुर होकर अपने पिता एवं भाई का पिंडदान करने के बहाने से गया (बिहार) जाना बताया है।

मामले में आरोपी अमिताभ रॉय को हत्या के अपराध में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।


अन्य पोस्ट