बस्तर

संचालक सह प्राध्यापक पैथोलॉजी डॉ. मेश्राम बनाये गए प्रभारी डीन कोरबा
01-Mar-2022 9:41 PM
संचालक सह प्राध्यापक पैथोलॉजी डॉ. मेश्राम बनाये गए प्रभारी डीन कोरबा

महारानी अस्पताल सह मेडिकल कॉलेज में रह चुके हंै अधीक्षक के पद पर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
जगदलपुर, 1 मार्च।
छत्तीसगढ़ शासन महानदी भवन की ओर से सोमवार को एक पत्र जारी किया गया, जिसमें मेकाज में लंबे समय से सेवा दे रहे संचालक सह प्राध्यापक पैथोलॉजी डॉ. अविनाश मेश्राम व कोरबा में पदस्थ डॉ. बडग़ैया प्रभारी अधिष्ठाता को इधर से उधर किया गया है, जहां डॉ. मेश्राम को प्रभारी डीन बनाकर कोरबा भेजा जा रहा है, वहीं डॉ. बडग़ैया को प्राध्यापक छत्तीसगढ़ अनुविज्ञान संस्थान बिलासपुर भेजा गया।

बताया जा रहा है कि बस्तर में जिस समय मेडिकल कॉलेज को सौगात मिली थी, उस दौरान महारानी अस्पताल में पदस्थ डॉ. अविनाश मेश्राम को शासन द्वारा नई जिम्मेदारी देते हुए अधीक्षक के पद में स्थापित किया था, जहां लंबे समय तक सेवा देने के बाद उनका स्थानांतरण बिलासपुर कर दिया गया था, वहां भी सेवा देने के बाद शासन द्वारा उन्हें वापस मेकाज में पैथोलॉजी विभाग के संचालक सह प्राध्यापक के पद पर बैठाया गया, वहीं अब शासन ने दुबारा डॉ. मेश्राम को नई जवाबदारी सौंपते हुए उन्हें प्रभारी डीन शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय कोरबा का प्रभारी डीन बनाया गया है।


अन्य पोस्ट