बस्तर

साप्ताहिक बाजार में सूचना शिविर फोटो प्रदर्शनी, ग्रामीणों ने सराहा
27-Feb-2022 9:26 PM
साप्ताहिक बाजार में सूचना शिविर फोटो प्रदर्शनी, ग्रामीणों ने सराहा

जगदलपुर,  27 फरवरी। कांगेर घाटी की गोद में बसे गांव कोलेंग के साथ ही नेगानार में साप्ताहिक बाजार में जनसंपर्क विभाग द्वारा सूचना शिविर सह छायाचित्र प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जिसमें आम जनता को राज्य सरकार की योजनाओं, उपलब्धियों, कार्यक्रमों और गत तीन वर्षों में हुए जिले के विकास की जानकारी दी गई।  शिविर में आयोजित विकास फोटो प्रदर्शनी के माध्यम से ग्रामीणों ने जिले में गत तीन वर्षों में हुए विकास की जानकारी ली और प्रदर्शनी की प्रशंसा की।

फोटो प्रदर्शनी में राज्य सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं और विभागीय योजनाओं, कार्यक्रमों, नरवा, गरवा, घुरवा, बाड़ी, सार्वजनिक वितरण प्रणाली, पुल पुलियों, सडक़ों का विकास, मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लिनिक,कोविड टीकाकरण, शासकीय, प्रशासनिक कार्यक्रम, माननीय मुख्यमंत्री, मंत्री गणों का भ्रमण लोकार्पण शिलान्यास, सभा, भवन, सडक़ों का निर्माण एवं जिले के अन्य विकास कार्यो, मत्स्य पालन, धान खरीदी, समाज सेवा, योजनाओं के तहत लाभान्वित हितग्राहियों, लाभान्वित किसानों की आदि की आकर्षक फोटो लगाई गई है।

धुरवा जनजाति बहुल कोलेंग में सूचना शिविर सह फोटो प्रदर्शनी के आयोजन पर ग्रामीणों ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि इस सुदूर वनांचल के ग्रामीणों को विकास कार्यक्रमों से जोडऩे के लिए जनसंपर्क विभाग द्वारा सराहनीय कार्य किया जा रहा है। शासन की इन योजनाओं की जानकारी मिलने पर निश्चित तौर पर क्षेत्र के ग्रामीणों में भी इनके प्रति रुचि बढ़ेगी और वे इसका लाभ लेंगे। इससे क्षेत्र में विकास में तेजी आएगी।

नेगानार के वार्ड पंच गणपति ने छायाचित्र प्रदर्शनी सह सूचना शिविर के माध्यम से दी जा रही जानकारी का अवलोकन किया और इसकी प्रशंसा करते हुए कहा कि योजनाओं को अत्यंत सरल व रोचक ढंग से प्रस्तुत किया गया है। शासन की इन योजनाओं का लाभ लेकर जीवन को बेहतर बनाने की प्रेरणा मिलती है।


अन्य पोस्ट