बस्तर

युवा समाज की नींव-महापौर
24-Feb-2022 10:26 PM
युवा समाज की नींव-महापौर

तेज दिमाग, साहसी मन और सौम्य हृदय ही भारत के युवा की पहचान- आईजी
नेयुके द्वारा जिला आस पड़ोस संसद का आयोजन


जगदलपुर, 24 फरवरी। जिला स्तरीय आस पड़ोस युवा संसद कार्यक्रम का आयोजन आज श्यामा प्रसाद मुखर्जी भवन में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में महापौर सफीरा साहू, विशिष्ट अतिथि के रूप में पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी. एवं अति विशिष्ट अतिथि के रूप में जिपं बस्तर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी  रोहित व्यास एवं पार्षद ललिता राव उपस्थित रहेे। कार्यक्रम की अध्यक्षता नेहरू युवा केंद्र के संगठन राज्य निदेशक श्रीकांत पांडे ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ युवाओं के प्रेरणा स्रोत स्वामी विवेकानंद के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण के साथ हुआ।

सफीरा साहू  ने कहा कि युवा हमारे समाज के नींव है। समाज को नयी दिशा देने का कार्य युवा करता है। युवा अपना लक्ष्य निर्धारित कर परिश्रम करे, तो लक्ष्य की प्राप्ति निश्चित है।

बस्तर आईजी सुंदरराज पी. ने अपने संबोधन में युवाओं को शार्प माइंड, स्ट्रांग बॉडी एवं सॉफ्ट हृदय का मूल मंत्र दिया। विशेष अतिथि रोहित व्यास मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने कहा कि समाज को नई दिशा देने का कार्य युवा ही कर सकते हैं, साथ ही उन्होंने युवाओं से आग्रह किया कि राजीव युवा मितान क्लब में जुड़ कर इस योजना का लाभ लें।

कार्यक्रम का स्वागत भाषण जिला युवा अधिकारी कुमारी अंजली ने किया एवं कार्यक्रम की प्रस्तावना एवं उद्देश्य पर  श्रीकांत पांडे ने प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि वर्तमान में युवाओं को आगे बढऩे के लिए साधन की जरूरत नहीं है, बल्कि सपोर्ट की जरूरत है।

कार्यक्रम में युवाओं ने संसद की कार्रवाई का प्रदर्शन किया गया, जिसका संचालन राजनांदगांव के जिला युवा अधिकारी देवेश सिंह ने किया। शिक्षा के क्षेत्र में निस्वार्थ सेवा देने वाले श्री मानिकपुरी को अतिथियों द्वारा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। युवाओं को दुर्गा शंकर नायक एवं जया पांचाल ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में 10 युवक-युवती मंडलों को खेल सामग्री वितरित की गई।

कार्यक्रम का संचालन श्री राम सुचित मिश्रा लेखा एवं कार्यक्रम पर्यवेक्षक ने किया। कार्यक्रम में राज्य के जिला युवा अधिकारी एवं लेखा एवं कार्यक्रम सहायक उपस्थित रहे। रायपुर के जिला युवा अधिकारी अर्पित तिवारी द्वारा अतिथियों को धन्यवाद ज्ञापित किया गया।


अन्य पोस्ट