बस्तर

वार्डों का दौरा कर आयुक्त ने लिया सफाई व्यवस्था का जायजा
03-Feb-2022 10:06 PM
वार्डों का दौरा कर आयुक्त ने लिया सफाई व्यवस्था का जायजा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
जगदलपुर, 3 फरवरी।
नगर पालिक निगम के तहत नगर निगम प्रशासन शहर को स्वच्छ व सुंदर बनाने लगातार मुस्तैदी के साथ कार्य कर रहा है।

स्वच्छ भारत 2022 में बेहतर रैंकिंग हासिल करने निगम आयुक्त प्रेम कुमार पटेल लगातार सुबह से वार्डों का दौरा कर सफाई व्यवस्था के साथ, लोगों से सफाई के साथ घरों से कचरा अलग-अलग कर डोर टू डोर वाहन में कचरा देने की अपील कर रहे हैं।

आयुक्त ने शहर के पुराना बस स्टैंड क्षेत्र, अनुकूल देव ,विवेकानंद, गुरु घासी दास वार्डों का सुबह दौरा कर सफाई व्यवस्था का जायजा लेकर आवश्यक निर्देश दिया। साथ ही वार्डों मे घूमकर लोगों से सफाई व्यवस्था की जानकारी लेकर कचरा प्रबंधन की जानकारी दी।
 
आयुक्त ने बताया कि स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 के लिये निगम प्रशासन लगातार मुस्तैदी के साथ फील्ड में सफाई व्यवस्था पर कार्य कर रहा है। वार्डों के साथ मुख्य मार्गों, बाजार, डिवाइडर व अन्य सभी व्यवस्था पर कार्यों को किया जा रहा है, साथ ही जनता के साथ दुकानदारों को कचरा प्रबंधन के संबंध में जानकारी दी जा रही है। शहर को स्वचछ व सुदंर बनाना हम सभी का दायित्व है।


अन्य पोस्ट