बस्तर
जगदलपुर, 30 जनवरी। भाजपा नगर मण्डल द्वारा महात्मा गाँधी की पुण्यतिथि रविवार को गोल बाजार पर स्थित गाँधी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर मनाई गई। इस दौरान कहा गया कि उनके आदर्शों विचारों को आत्मसात करने की जरुरत है।
चिकित्सा प्रकोष्ठ के सयोजक डॉ. श्रेयांश वर्धन जैन ने कहा कि उनकी सेवा को देश हमेशा याद रखेगा। गांधीजी सत्य व अहिंसा के पुजारी थे। जिला मंत्री नरसिंग राव ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम में उनके योगदानों को हमेशा याद किया जाता है।
नगर महामंत्री संग्राम सिंह राणा ने कहा, 1942 में भारत छोड़ो आंदोलन गाँधी ने चलाया। उनके जीवन का सबसे सफल और सबसे बड़ा आंदोलन था।
बापू की व्यक्तित्व विचार व आदर्श हमें प्रेरित करते रहेंगे।
इस अवसर पर अभय शुक्ला, राकेश जैन, अतुल जैन, सुरेश तिवारी, सौरभ जैन, विकास जैन, सचिन उपाध्याय, विकास चौधरी, निलय जैन सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।


