बस्तर

मानवाधिकार दिवस पर कई स्पर्धाएं
12-Dec-2021 3:59 PM
मानवाधिकार दिवस पर कई स्पर्धाएं

जगदलपुर, 12 दिसंबर। स्वामी आत्मानंद शासकीय उच्चतर उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, तोकापाल में शिक्षकों की उपस्थिति में मानवाधिकार दिवस का आयोजन बड़े ही हर्ष और उत्साह के साथ मनाया गया। यह आयोजन संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार दिवस के इतिहास एवं महत्व तथा बच्चों को मानव अधिकारों के प्रति जागरूक किया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं द्वारा नृत्य, लधु नाटिका, पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। उपरोक्त कार्यक्रम का संबोधन प्राचार्य तरूण ठाकुर ने बच्चों को मानव अधिकारों के बारे में जानकारी देते हुए किया।


अन्य पोस्ट