बस्तर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
जगदलपुर,16 नवंबर। मेकाज के कोविड वार्ड में भर्ती आश्रम की छात्रा को डिस्चार्ज मिल गया, वहीं दरभा से एक महिला की रिपोर्ट आने के बाद उसे कोविड वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है।
डॉक्टरों ने बताया कि मेडिकल कॉलेज के पास स्थित माता रुक्मिणी सेवा संस्था आश्रम की छात्रा 9 नवंबर को अपने आश्रम आने से पहले अपना कोविड टेस्ट कराया, जहां रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उसे कोविड वार्ड में भर्ती कर दिया गया, 14 नवंबर को उसका रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया। वहीं दरभा में रहने वाली एक महिला को उसके पति के द्वारा मारपीट करने के बाद मामले की रिपोर्ट थाने में दर्ज होने के बाद घायल महिला को सर्जरी वार्ड में 14 नवंबर को भर्ती किया गया। महिला का रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उसे कोविड वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है, जहां डॉक्टरों के द्वारा उसका निगरानी रखने के साथ ही उपचार किया जा रहा है।