बस्तर

कोविड वार्ड से 8 मरीज हुए डिस्चार्ज, 3 मरीज अभी भी हैं भर्ती
30-Oct-2021 6:15 PM
कोविड वार्ड से 8 मरीज हुए डिस्चार्ज, 3 मरीज अभी भी हैं भर्ती

2 सीआरपीएफ व एक नागरिक का चल रहा है उपचार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
जगदलपुर, 30 अक्टूबर। 
मेडिकल कालेज डिमरापाल के कोविड वार्ड में भर्ती 11 कोविड मरीजों में 8 मरीजों को डिस्चार्ज दे दिया गया है, जिसमें एक महिला को डिस्चार्ज देने के बाद दूसरे वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है, जबकि अन्य जवानों को छुट्टी देने के बाद घर में रहने की सलाह दी गई है, कोविड में अभी भी 3 मरीज भर्ती है, जिसमे 2 सीआरपीएफ व एक सिविल भर्ती है।

मामले के बारे में जानकारी देते हुए कोविड प्रभारी डॉ. नवीन दुल्हानी ने बताया कि वार्ड में भर्ती कोरोना मरीजों के आने का सिलसिला शुरू में काफी था, जितने भी मरीज अभी आये है। वे सभी सीआरपीएफ के जवान बताये जा रहे है, इसके अलावा 2 सिविल भी भर्ती हुए थे, जिसमें एक महिला व पुरूष शामिल थे, जहां डॉक्टरों की टीम लगातार इन मरीजों का उपचार कर रही है, साथ ही चिकित्सक लगातार मरीजों का ऑब्जर्वेशन भी कर रही है।

बताया जा रहा है कि कोरोना के मरीज अभी बीच में पूरी तरह से ठीक हो चुके थे, जिसमे मरीजों का आना पूरी तरह से कम हो गया था, लेकिन बीच में एक महिला के आने के बाद उसकी छुट्टी दे दिया गया था, उसके बाद कुछ दिनों में ही 9 जवान व 2 सिविल को कोरोना पॉजिटिव आने के बाद उसे मेकाज लाया गया, उसके बाद शुक्रवार को 3 लोगों को डिस्चार्ज दिया गया, जिसमें 1 महिला को छुट्टी देने के बाद उसे फीमेल वार्ड में भर्ती किया गया, जबकि दोनों जवान को घर भेज दिया गया, वही शनिवार को 5 जवानों को डिस्चार्ज किया गया है, अब कोविड में 3 ही मरीज शेष रह गए है, जिनका उपचार किया जा रहा है, वही उनका भी रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उन्हें भी छुट्टी दे दिया जाएगा, लगातार डॉक्टरों की टीम तीनों शिफ्ट में आकर इन जवानों के साथ ही सिविल व्यक्ति का इलाज कर रहे है।
 


अन्य पोस्ट