बस्तर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
जगदलपुर, 30 सितम्बर। मक्ति मोर्चा व छजकां के पदाधिकारियोंव कार्यकर्ताओं ने जगदलपुर नगर निगम के विभिन्न वार्डों की समस्याओं को लेकर महापौर व आयुक्त को ज्ञापन सौंपा।
बस्तर अधिकार मुक्तिमोर्चा के मुख्य संयोजक व जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे के जगदलपुर शहर अध्यक्ष नवनीत चाँद के नेतृत्व व मुक्तिमोर्चा शहर अध्यक्ष शोभा गंडोत्रे, उपाध्यक्ष संगीता सरकार, सचिव मीना कौर, सचिव लक्ष्मी कश्यप, महामंत्री ओम मरकाम,जिला ग्रामीण उपाध्यक्ष नीलाम्बर सेठिया, शहर महिला अध्यक्ष धीरज जानी की संयुक्त अध्यक्षता में शहर के विभिन्न वार्डों की समस्याओं के समाधान व मूलभूत सुविधाओं की मांग को लेकर नगर निगम की महापौर व निगम आयुक्त से चर्चा कर निवारण हेतु ज्ञापन सौंपा गया।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने जगदलपुर नगर निगम के चुनाव व विधानसभा चुनाव के वक्त कई वादे घोषणा पत्र में किये थे, पर आज निगम सरकार व राज्य में सरकार बने 3 वर्ष बीत जाने के बाद भी वादे पूरे नहीं किए, वादों से मुकर गई है।
शहर में व्याप्त समस्याओं का उचित समाधान व शहर के सभी वर्गों से राय शुमारी कर विकास कार्ययोजना न बनने व मूलभूत सुविधाओं की मांग पूरी समय सीमा में नहीं किये जाने पर शहर की जनता अपने अधिकार, विकास व समस्याओं के समाधान के लिए सडक़ों में उतर कर आंदोलन करने से पीछे नहीं हटेगी।
इस दौरान शहर उपाध्यक्ष सिलास कश्यप, उपाध्यक्ष नीलकंठ दास,सचिव प्रमोद राय, ओम मरकाम,पूजा गुरुदत्ता, आदि कार्यकर्ता व विभिन्न वार्ड के निवासी उपस्थित थे।