बस्तर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
जगदलपुर, 31 मई। एक महिला ने अपने परिचय के परिवार से अपनी बेटी के खराब स्वास्थ्य होने पर पैसे की जरूरत बताते हुए अपने पास रखे सोने को गिरवी रखकर मिलने वाले पैसे से बेटी का इलाज कराने की बात कही। जिस पर मां-बेटे ने मिलकर सोने को किसी दूसरे के यहां पर गिरवी रखते हुए मिले पैसे को खुद उपयोग कर लिए। प्रार्थी के द्वारा सोना मांगने पर टाल मटोल करने लगे। महिला की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
कोतवाली थाना प्रभारी लीलाधर राठौर ने बताया कि सोने गिरवी रख पैसे गबन करने वाली महिला के खिलाफ पुलिस द्वारा बड़ी कार्रवाई की गई है। जिसमें प्रार्थी के सोने के झुमका को तौल करने ले जाने की बात बताकर उसे दूसरे युवक के पास 1,50,000 रूपये में गिरवी रख दिये और मिले पैसे को गबन करने वाली आरोपिया नीतू नागवानी को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया।
पूछताछ में नीतू हिरवानी ने बताया कि वर्ष 2024 में प्रार्थी की बेटी का स्वास्थ्य खराब होने से पैसे की जरूरत होने की बात कही। आरोपिया का बेटा सूरज नागवानी ने सोने के झुमके को तौल कराने और पैसा मिलने की बात बताई। सूरज नागवानी ने अपनी माँ नीतू नागवानी के साथ मिलकर प्रार्थी के सोने के झुमके को किसी तीसरे व्यक्ति के पास बिना प्रार्थी से पूछे गिरवी रख दिया और मिले हुए डेढ़ लाख रुपये को खुद ही उपयोग कर लिए। प्रार्थी द्वारा सोने के झुमके को जब वापस मांगने गई तो दोनों मां-बेटे ने इंकार कर दिया। महिला को न तो पैसा मिला और न ही उसका सोना। जिसके बाद महिला ने दोनों से कई बार मिन्नते कि उसका सोने का झुमका या पैसा दे दे।
महिला ने इस मामले में थाने में शिकायत कर दी। जहाँ आरोपियों को पूछताछ कर प्रार्थी का सोने के झुमके के बारे में पूछताछ करने पर लगातार आनाकानी करते रखे व किसी प्रकार से जांच में सहयोग न कर झुमके के बारे में सही जानकारी नहीं देने पर महिला आरोपी को 29 मई को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया। न्यायालय द्वारा उक्त आरोपिया को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।


