बलौदा बाजार
भाटापारा, 18 नवंबर। भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ के राज्य मुख्य आयुक्त इन्दरजीत सिंग खालसा एवं राज्य सचिव अमित क्षत्रिय के दिशानिर्देश में तथा जिला मुख्य आयुक्त डॉ. अजय राव, जिला शिक्षा अधिकारी एवं पदेन जिला आयुक्त एस के गेंदले के मार्गदर्शन में जिला संघ बलौदाबाजार-भाटापारा की विशेष बैठक आयोजित की गई। जिसमें जिला इकाई के निर्वाचन कार्यक्रम की घोषणा की गई।
आगामी 28 नवंबर को जिला संघ बलौदाबाजार के 1 अध्यक्ष तथा 6 उपाध्यक्ष (3 पुरुष व 3 महिला) का चुनाव होना है। सर्वप्रथम स्काउटिंग परंपरा के अनुसार प्रार्थना से बैठक की शुरुआत हुई। तत्पश्चात सभी सदस्यों का स्वागत सम्मान व परिचय हुआ। सर्व सम्मति से जिला संघ सदस्य प्रतिनिधि का चुनाव निर्विरोध किया गया, जिसमें महेत्तर लाल घृतलहरे, अरुण छाबड़ा, नरेश भट्टर एवं अदिति बघमार को चुना गया।
बैठक में प्रमुख रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष विजय केसरवानी, जिला आयुक्त गाइड वंदना तिवारी, राज्य मुख्यालय आयुक्त के आर कश्यप, राज्य मुख्यालय आयुक्त डॉ. जगदीश कुमार साहू, राज्य कार्यकारिणी सदस्य अरूण छाबड़ा, जिला कोषाध्यक्ष पीयूष मिश्रा, कार्यकारी जिलाध्यक्ष रामाधार पटेल, जिला सचिव संजीव पटेल, संयुक्त जिला सचिव आरती सार्वा, जिला संगठन आयुक्त सूरज कसार, वरिष्ठ स्काउटर ईनुराम वर्मा, योगेन्द्र सोनवानी, आर के वर्मा, जे आर बारले, सहित सदस्यगण एवं स्काउटर/गाइडर उपस्थित रहे।