बलौदा बाजार
बलौदाबाजार, 18 नवंबर। लवन शासकीय महाविद्यालय में पदस्थ प्रोफेसर यशवंत राज महिलाने को पीएच.डी. विद्या वाचस्पति की उपाधि प्राप्त होने पर महाविद्यालय परिवार में हर्ष एवं उत्साह का माहौल है। उल्लेखनीय है कि प्रोफेसर महिलाने वर्तमान में शासकीय महाविद्यालय लवन में प्रभारी प्राचार्य हैं। उनकी इस महत्वपूर्ण शैक्षणिक उपलब्धि पर महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापकों एवं कर्मचारियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।
प्रोफेसर महिलाने ने अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय, बिलासपुर से रसायन शास्त्र विषय में अपना शोध कार्य सफलतापूर्वक पूर्ण कर यह उपाधि प्राप्त की है। उनका शोध कार्य “Electrochemical Study of Comple&ation of Transition Metal Ions with Some Bio-active Molecules“ विषय पर आधारित है। इस शोध में संक्रमण धातु आयनों तथा जैव-सक्रिय अणुओं के मध्य संकुल निर्माण, स्थायित्व स्थिरांक एवं ऊष्मागतिकीय प्राचलों का विद्युत रासायनिक अध्ययन किया गया है।
इस शोध कार्य में उनके शोध निर्देशक डॉ. एम. के. सिंह का महत्वपूर्ण मार्गदर्शन एवं सहयोग रहा।
इस अवसर पर महाविद्यालय परिवार ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य एवं निरंतर शैक्षणिक उन्नति की मंगलकामना की।