बलौदा बाजार

नपाध्यक्ष ने किया गौरा-गौरी पूजन
21-Nov-2026 8:28 PM
नपाध्यक्ष ने किया गौरा-गौरी पूजन

बलौदाबाजार, 21 नवंबर। नगर के गौरव पथ के समीप स्थित श्री हनुमान मंदिर के सामने भगवान गौरा-गौरी पूजन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष अशोक जैन शामिल हुए।

उन्होंने गौरा-गौरी स्थापना के प्रथम वर्ष पर आयोजन समिति और वार्डवासियों को शुभकामनाएं दीं।  इसके बाद उन्होंने भगवान शिव और माता पार्वती की प्रतिमाओं का पूजन कर क्षेत्र में सुख-शांति की कामना की।

इस अवसर पर नगर पालिका उपाध्यक्ष जितेंद्र महले, पार्षद रोहित साहू, शेख सलमान, श्रद्धा मनीष वर्मा, डिगेश्वरी रविंद्र नामदेव सहित वार्डवासी और गौरा-गौरी पूजन आयोजन समिति के सदस्य उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट