बलौदा बाजार

एनएच पर खड़े बेतरतीब भारी वाहन बढ़ा रहे दुर्घटनाओं का खतरा
02-Nov-2026 7:37 PM
एनएच पर खड़े बेतरतीब भारी वाहन बढ़ा रहे दुर्घटनाओं का खतरा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बलौदाबाजार, 2 नवंबर। राष्ट्रीय राजमार्ग पर तेज रफ्तार वाहनों के बीच सडक़ किनारे बिना सुरक्षा संकेतों के खड़े भारी वाहनों के कारण दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है। रात के समय बिना पार्किंग लाइट और रेडियम रिफ्लेक्टर के खड़े ट्रक हादसों को न्योता दे रहे हैं।

सुरक्षा मानकों की अनदेखी

सडक़ किनारे खड़े कई भारी वाहनों में पार्किंग लाइट या चेतावनी संकेतों का उपयोग नहीं किया जाता है। इसके अलावा, पीछे पर्याप्त रेडियम रिफ्लेक्टर न होने के कारण रात के समय अंधेरे में इनकी पहचान करना कठिन हो जाता है, जिससे तेज रफ्तार वाहनों के टकराने की आशंका बनी रहती है।

ढाबों के आसपास लापरवाही

राजमार्ग पर स्थित ढाबों के समीप अक्सर ट्रक और मालवाहक वाहन बेतरतीब ढंग से खड़े किए जाते हैं। पूर्व में भी ऐसी लापरवाहियों के कारण दुर्घटनाएं हो चुकी हैं, इसके बावजूद स्थिति में सुधार नहीं देखा जा रहा है।

निगरानी और कार्रवाई की मांग

राजमार्गों पर गश्त के निर्देश के बावजूद नियमित निगरानी न होने पर सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय लोगों और वाहन चालकों ने मांग की है कि संवेदनशील स्थानों और ढाबों के आसपास अवैध रूप से खड़े होने वाले वाहनों पर सख्ती की जाए तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए ताकि सडक़ हादसों पर रोक लग सके।


अन्य पोस्ट