बलौदा बाजार

वोट बचाओ, देश बचाओ अभियान, भाटापारा में मार्च और पुतला दहन
26-Oct-2026 7:15 PM
वोट बचाओ, देश बचाओ अभियान, भाटापारा में मार्च और पुतला दहन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

भाटापारा, 26 अक्टूबर। प्रदेश कांग्रेस के निर्देशानुसार लोकतंत्र की रक्षा, संविधान के सम्मान और निष्पक्ष चुनाव की मांग को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी भाटापारा शहर अध्यक्ष दिवाकर मिश्रा एवं ग्रामीण अध्यक्ष अमर मंडावी के नेतृत्व में वोट बचाओ, देश बचाओ अभियान के अंतर्गत मार्च एवं पुतला दहन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा और नागरिकों के मताधिकार को सुरक्षित रखने की आवाज बुलंद की।

कार्यक्रम के दौरान ब्लॉक अध्यक्ष दिवाकर मिश्रा ने चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता एवं निष्पक्षता सुनिश्चित करने, संविधान की मूल भावना की रक्षा करने और लोकतांत्रिक संस्थाओं को मजबूत बनाने की मांग उठाई। पूर्व मंडी अध्यक्ष सुशील शर्मा ने कहा कि मतदान का अधिकार लोकतंत्र की आधारशिला है तथा प्रत्येक नागरिक के मत का सम्मान होना चाहिए। निष्पक्ष एवं पारदर्शी चुनाव व्यवस्था से ही लोकतंत्र में जनता का विश्वास कायम रह सकता है।

मार्च के पश्चात कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी करते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन किया। इस दौरान गणेश ध्रुव, सतीश अग्रवाल सुनील माहेश्वरी आलोक मिश्रा अजय ठाकुर रोशन हबलानी चंद्रशेखर चक्रधारी गौरी भृगु विमलेश्वरी ध्रुव अरुण यादव, नानू सोनी, नितिन शुक्ला, सचिंद्र शर्मा, प्रेमलता दुबे, अयूब बांठिया सुंदरलाल साहू, कोमल साहू, मनहरण वर्मा आदि उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट