बलौदा बाजार

जिला अस्पताल में 23 को हृदय रोग से जूझ रहे बच्चों के लिए परीक्षण शिविर
22-Oct-2026 6:59 PM
 जिला अस्पताल में 23 को हृदय रोग से जूझ रहे बच्चों के लिए परीक्षण शिविर

रायपुर के विशेषज्ञ डॉक्टर करेंगे जांच

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बलौदाबाजार, 22 अक्टूबर। जन्मजात हृदय रोग से जूझ रहे बच्चों और उनके परिजनों के लिए राहत भरी खबर हैं।  शुक्रवार को जिला अस्पताल बलौदाबाजार में एक दिवसीय विशेष स्वास्थ्य परीक्षण एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर सुबह 9 बजे से शुरू होकर शाम तक चलेगा।

इस शिविर की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें एमएमआई रायपुर के वरिष्ठ पीडियाट्रिक कार्डियोलॉजिस्ट और हृदय रोग विशेषज्ञों की टीम स्वयं बलौदाबाजार पहुंचकर बच्चों की जांच करेगी।  सीएमएचओ बलौदाबाजार डॉ. राजेश अवस्थी का कहना है कि  जन्मजात हृदय रोग से पीडि़त बच्चों की शुरुआती चरण में सही चिकित्साकीय परामर्श मिलना बेहद जरूरी हैं। शुक्रवार को आयोजित इस शिविर में रायपुर के विशेषज्ञ डॉक्टर मौजूद रहेंगे। जिन बच्चों में गंभीर स्थिति पाई जाएगी, उन्हें राज्य सरकार की मदद से उच्च स्तरीय चिकित्सा संस्थानों में निशुल्क उपचार और सर्जरी की सुविधा दिलाई जाएगी। परिजनों से आग्रह है कि वे इस अवसर का लाभ का पूरा लाभ उठाएं।

ज्ञात हो कि राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत संचालित चिरायु योजना के तहत जिले के सरकारी स्कूलों, आंगनबाडिय़ों और ग्रामीण इलाकों में स्वास्थ्य टीमों ने पहले ही विशेष सर्वे अभियान चलाकर संदिग्ध और पीडि़त बच्चों को चिन्हकित किया है। इस शिविर में इन सभी बच्चों की मुकम्मल जांच होगी। इसमें ईकोकार्डियोग्राफी, ईसीजी और संबंधित मेडिकल टेस्ट की सुविधा जिला अस्पताल परिसर में ही उपलब्ध कराई जाएगी। इससे परिजनों को रायपुर के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे।

प्राइवेट अस्पतालों में पीडियाट्रिक कार्डियोलॉजिक परामर्श और जांच पर हजारों रुपए खर्च होते हैं। यह सुविधा इस शिविर में पूरी तरह निशुल्क उपलब्ध रहेगी। चिरायु दिल से चिन्हकित बच्चों और उनके परिजनों को प्राथमिक जांच व ओपीडी स्टार की सलाह के लिए रायपुर नहीं जाना पड़ेगा। एमएमआई की टीम स्वयं बलौदाबाजार में उपलब्ध रहेगी। जिन बच्चों की जांच के दौरान यह पाया जाएगा कि उन्हें तुरंत ओपन हार्ड सर्जरी, वाल्व रिपेयरिंग या डिवाइस क्लोजर की जरूरत है, उन्हें राज्य सरकार की संजीवनी कोष एवं मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत पंजीकृत किया जाएगा। फिर उन्हें रायपुर के अनुबंध अस्पतालों में मुक्त इलाज की सुविधा दी जाएगी।

चिकित्सकों के अनुसार बलौदाबाजार बच्चों में जन्मजात हृदय रोग के लक्षण अक्सर शुरुआती दिनों में पहचान में नहीं आते कई परिजन इन्हें सामान्य शारीरिक कमजोरी मानकर नजर अंदाज कर देते हैं। बच्चों का जल्दी-जल्दी थक जाना, दूध पीते समय सांस फूलना, वजन न बढऩा, होठ या नाखूनों का रंग नीला पडना बार-बार निमोनिया होना, सांस की बीमारी होना इसके प्रमुख लक्षण हैं। यदि सही उम्र शिशु अवस्था से लेकर बाल्यावस्था में इस बीमारी का पता चल जाए तो आधुनिक चिकित्सा पद्धतियों से बच्चा पूरी तरह स्वस्थ होकर सामान्य जीवन जी सकता हैं। साधारण सर्जरी या डिवाइस क्लोजर से भी लाभ मिलता हैं। इसके विपरीत सही समय पर इलाज न मिलने से हृदय की संरचनात्मक क्षति बढ़ जाती हैं।

ऐसे बच्चों की पहचान करने के लिए गांव में भेजी टीम

कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने सीधा निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग ने इस शिविर की प्रशासनिक और चिकित्सा की तैयारी पूरी कर ली हैं। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर राजेश अवस्थी ने जिले के सभी ब्लॉक मेडिकल अफसरों, चिरायु दलों और ग्रामीण एएनएम मितानियों को समन्यवय में से काम करने के निर्देश दिए हैं। चिरायु दल के प्रभारी को यह जिम्मेदारी दी गई है कि वे अपने-अपने क्षेत्र के चिन्हकित बच्चों और उनके पलकों से व्यक्तिगत संपर्क करें। वे उन्हें शुक्रवार सुबह 9 बजे तक जिला अस्पताल  बलौदाबाजार पहुंचना सुनिश्चित करें।


अन्य पोस्ट