बलौदा बाजार

विप्र वाटिका में गरबा महोत्सव, विजेता पुरस्कृत
18-Oct-2026 7:32 PM
विप्र वाटिका में गरबा महोत्सव, विजेता पुरस्कृत

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बलौदाबाजार, 18 अक्टूबर। शारदीय नवरात्रि पर ब्राह्मण समाज मातृशक्ति द्वारा 15 एवं 16 अक्टूबर को विप्र वाटिका में दो दिवसीय भव्य गरबा महोत्सव का आयोजन किया गया। महिलाओं और बच्चों ने पारंपरिक वेशभूषा में गरबा, सुआ एवं गोपी नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियां देकर दर्शकों का मन मोह लिया।

महोत्सव के प्रथम दिन पारंपरिक गरबा तथा दूसरे दिन थीम ग्रुप गरबा आयोजित किया गया। इसमें पंजाबी, मराठी, गुजराती, दक्षिण भारतीय, ओडिसी और देवी-देवताओं की थीम पर आकर्षक प्रस्तुतियां दी गईं।

पारंपरिक गरबा में 10 से 15 वर्ष आयु वर्ग में वामिका शुक्ला प्रथम, मिहिका शुक्ला द्वितीय और नित्या ठाकरे तृतीय रहीं। देवांशी को बेस्ट गेटअप तथा कनिष्का को ऑलराउंडर चुना गया। 15 से 18 वर्ष वर्ग में जीविषा धुरंधर प्रथम और अर्चिता मिश्रा द्वितीय भव्या मिश्रा तृतीय रहीं। समीक्षा वर्मा को बेस्ट गेटअप तथा सिया के शेरवानी को ऑलराउंडर का खिताब मिला। महिला वर्ग में नेहा शर्मा प्रथम, अंजली पांडे द्वितीय और मौसमी सोनी तृतीय रहीं। प्रिया चावल को बेस्ट गेटअप तथा हरमन चावला को ऑलराउंडर चुना गया।

थीम गरबा में बच्चों के वर्ग में केरल ग्रुप प्रथम, कश्मीरी ग्रुप  द्वितीय और राधा-कृष्ण ग्रुप  तृतीय रहा। वेस्टर्न फ्यूजन ग्रुप को ऑलराउंडर का खिताब मिला। महिला वर्ग में राजपूताना ग्रुप प्रथम, जय भवानी ग्रुप द्वितीय और कश्मीरी ग्रुप तृतीय रहा। युगल स्वरूप ग्रुप को ऑलराउंडर तथा छत्तीसगढ़ी ग्रुप को बेस्ट गेटअप पुरस्कार दिया गया।

श्याम शुक्ला, नरेंद्र शुक्ला, सुशील तिवारी, संजय पांडे और अभिषेक तिवारी की ओर से विजेताओं को 1100-1100 रुपये की नगद राशि प्रदान की गई। निर्णायक के रूप में अनुराधा श्रीवास्तव, ऋचा द्विवेदी, मीनल साहू और सृष्टि पडवार ने भूमिका निभाई।

कार्यक्रम में ऋचा द्विवेदी, सरस्वती तिवारी, अलका शर्मा, प्रभा तिवारी, श्रद्धा दुबे, स्वाति मिश्रा, सुष्मिता शुक्ला सहित समाज की महिलाओं का विशेष योगदान रहा। आयोजन ने भारतीय संस्कृति, परंपरा और मातृशक्ति की एकजुटता का संदेश दिया।


अन्य पोस्ट