बलौदा बाजार

आंबा कार्यकर्ता व सहायिकाओं की निस्वार्थ सेवा और समर्पण को नमन- अंजय शुक्ला
05-Oct-2026 8:42 PM
आंबा कार्यकर्ता व सहायिकाओं की निस्वार्थ सेवा और समर्पण को नमन- अंजय शुक्ला

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बलौदाबाजार, 5 अक्टूबर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर आयोजित ‘सेवा संकल्प’ पखवाड़े के अंतर्गत ग्राम पंचायत पिरदा में विशेष ‘आंगन मिलन’ कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ आदिवासी स्थानीय स्वास्थ्य परंपरा एवं औषधि पादप बोर्ड के उपाध्यक्ष अंजय शुक्ला, मुख्य अतिथि के रूप में राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष वर्णिका शर्मा उपस्थित रहीं।

कार्यक्रम में अंजय शुक्ला ने आंगनबाड़ी की कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं की निस्वार्थ सेवा और समर्पण को नमन करते हुए सेवा का संकल्प लेने का आव्हान किया।

मुख्य अतिथि वर्णिका शर्मा ने कहा कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक स्वास्थ्य और पोषण की सुविधाएं पहुंचाना हमारा ध्येय है। कार्यक्रम प्रभारी सविता चंद्राकर के मार्गदर्शन में अतिथियों द्वारा क्षेत्र की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को सम्मान पत्र प्रदान कर शॉल-श्रीफल से सम्मानित किया गया। 

कार्यक्रम में मछुआरा संघ के उपाध्यक्ष लखन धीवर (कार्यक्रम प्रभारी), रोबिन साहू जिलामंत्री, रिखी राम साहू प्रदेश किसान मोर्चा विशेष आमंत्रित सदस्य,मंडल महामंत्री राजेंद्र विश्वकर्मा, सुरेश साहू, रवि कुर्रे शक्ति केंद्र प्रभारी, युवामोर्चा अध्यक्ष मयंक यादव, संतोष साहू, सीमा शर्मा एवं सरपंच बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं महिलाएं उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट