बलौदा बाजार

बोड़तरा में सेवा सेतु शिविर, हितग्राहियों को बांटे प्रमाण पत्र
05-Oct-2026 8:00 PM
बोड़तरा में सेवा सेतु शिविर, हितग्राहियों को बांटे प्रमाण पत्र

बृजमोहन-शिवरतन ने कहा- अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना लक्ष्य

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

भाटापारा, 5 अक्टूबर। विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत बोडतरा में शनिवार को सेवा संकल्प अभियान के तहत सेवा सेतु शिविर आयोजित किया गया। रायपुर लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल और भाजपा नेता शिवरतन शर्मा ने विभिन्न विभागों के स्टॉलों का निरीक्षण कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को त्वरित निराकरण के निर्देश दिए।

 शिविर में ग्रामीणों ने राशन कार्ड, आवास, पेंशन, आयुष्मान कार्ड और स्वामित्व योजना से जुड़ी समस्याएं रखीं। अतिथियों ने नवीन राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड और प्रधानमंत्री आवास योजना के स्वीकृति प्रमाण पत्र हितग्राहियों को वितरित किए।

 सांसद बृजमोहन ने कहा कि सेवा सेतु शिविर शासन और जनता के बीच सेतु का काम कर रहा है। सरकार का लक्ष्य है कि योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। भाटापारा क्षेत्र का विकास प्राथमिकता है और गांवों को मूलभूत सुविधाओं से जोड़ा जाएगा।

 शिवरतन शर्मा ने कहा कि कोई भी पात्र व्यक्ति सरकारी योजनाओं से वंचित न रहे। उन्होंने अधिकारियों से आवेदनों का समय-सीमा में निराकरण करने को कहा।

उन्होंने ये घोषणाएं की बोडतरा में सामुदायिक भवन का निर्माण।  20 लाख रुपये से महतारी सदन, 5 लाख से बालिका शौचालय और 7 लाख से अटल डिजिटल सुविधा केंद्र। ब्लॉक की 20 ग्राम पंचायतों को 10-10 लाख रुपये की विकास निधि।  कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष आनंद यादव सहित जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी, अधिकारी-कर्मचारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।


अन्य पोस्ट