बलौदा बाजार

अंबुजा मॉल सहित प्रदेश के समस्त मॉल्स में पार्किंग हुई नि:शुल्क
03-Oct-2026 8:06 PM
अंबुजा मॉल सहित प्रदेश के समस्त मॉल्स में पार्किंग हुई नि:शुल्क

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बलौदाबाजार, 3 अक्टूबर। छत्तीसगढ़ राज्य उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग, रायपुर ने अंबुजा सिटी सेंटर मॉल की अपील को खारिज करते हुए मॉल में नि:शुल्क पार्किंग के जिला आयोग के आदेश की पुष्टि कर दी है। उच्च न्यायालय के अधिवक्ता अंजिनेश अंजय शुक्ला द्वारा परिवादी के रूप में लड़ी गई इस कानूनी लड़ाई के बाद यह निर्णय पूरे प्रदेश के सभी मॉल और जिला आयोगों के लिए एक बाध्यकारी नजीर बन गया है।

 न्यायमूर्ति गौतम चौरडिय़ा (अध्यक्ष) और प्रमोद कुमार वर्मा (सदस्य) की पीठ ने 22 अप्रैल 2026 के जिला आयोग के आदेश को बरकरार रखते हुए दोपहिया व चार पहिया वाहनों से पार्किंग शुल्क वसूली को अवैध ठहराया। राज्य आयोग ने स्पष्ट किया कि मॉल प्रबंधन जब दुकानों से रखरखाव शुल्क प्राप्त करता है, तब उपभोक्ताओं से अलग से पार्किंग शुल्क वसूलना ‘सेवा में कमी’ और ‘अनुचित व्यापार व्यवहार’ है। साथ ही, निजी संपत्ति पर ऑटोमैटिक फास्टैग से टोल वसूलने को भी अनधिकृत माना गया।

उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम 2019 के तहत यह निर्णय कानूनी सिद्धांत के रूप में कार्य करेगा। इसके तहत जो भी वाणिज्यिक प्रतिष्ठान भवन निर्माण नियमों के अंतर्गत एफ.एस.आई.  छूट का लाभ लेते हैं, वे आम जनता से पार्किंग शुल्क नहीं वसूल सकते।


अन्य पोस्ट