बलौदा बाजार
बलौदाबाजार, 2 अक्टूबर। बलौदाबाजार के सब्जी मंडी में थोक व्यवसाय करने वाले व्यापारी आयुष बरनवाल उर्फ शीलू ने सिटी कोतवाली में लिखित आवेदन देकर लोकनाथ वर्मा (निवासी धनेली) के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
शिकायतकर्ता के अनुसार, एक अक्टूबर को धनेली स्थित शांति बगीचा से सब्जी तैयार होने की सूचना मिलने पर उन्होंने वाहन भेजा था। आरोप है कि इसी बात से नाराज होकर लोकनाथ वर्मा ने अपने मोबाइल नंबर के सोशल मीडिया स्टेटस पर अश्लील भाषा का प्रयोग करते हुए बड़े चाकू के साथ धमकी भरा स्टेटस लगाया।
व्यापारी ने बताया कि इस धमकी और हथियार के प्रदर्शन से वे और उनका परिवार भयभीत हैं। उन्होंने पुलिस से स्वयं एवं परिवार की जान-माल की सुरक्षा तथा कानूनी कार्रवाई की गुहार लगाई है।
पुलिस शिकायत और प्रस्तुत डिजिटल साक्ष्यों (मोबाइल स्टेटस, वीडियो व फोटो) की जांच कर मामले की सत्यता का पता लगा रही है।