बलौदा बाजार

स्मार्ट पीडीएस की तैयारी, राशन आवंटन वितरण और बचे हुए स्टॉक का ऑनलाइन होगा रिकॉर्ड
30-Sep-2026 3:12 PM
 स्मार्ट पीडीएस की तैयारी, राशन आवंटन वितरण और बचे हुए स्टॉक का ऑनलाइन होगा रिकॉर्ड

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बलौदाबाजार, 30 सितंबर। बलौदाबाजार जिले की 591 राशन दुकानों में स्मार्ट पीडीएस व्यवस्था लागू करने की प्रक्रिया शुरू हो गई हैं। नई व्यवस्था लागू होने के बाद राशन दुकान तक पहुंचने वाले खाद्य के आवंटन से लेकर हितग्राहियों को किए गए वितरण और बची हुई मात्रा तक का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार होगा। इससे विभाग किसी भी दुकान की स्थिति ऑनलाइन देख सकेगा। वहीं हितग्राहियों के लिए भी राशन कार्ड से जुड़ी कई प्रक्रियाएं आसान और पारदर्शी होने की उम्मीद हैं।

पुनीत वर्मा, जिला खाद्य अधिकारी बलौदाबाजार ने बताया कि जिले की सभी 591 राशन दुकानों में स्मार्ट पीडीएस व्यवस्था लागू करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई हैं। इससे राशन के आवंटन वितरण और शेष स्टाफ की ऑनलाइन निगरानी हो सकेगी। राशन कार्ड से जुड़ी प्रक्रियाएं भी डिजिटल होगी। ई केवाईसी और बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण पर विशेष जोर रहेगा इससे वितरण व्यवस्था में पारदर्शी प्रदर्शित बढ़ेगी और बात हिट रहो को सुविधा का लाभ मिलेगा।

स्मार्ट पीडीएस व्यवस्था में राशन वितरण की पूरी प्रक्रिया डिजिटल रिकॉर्ड से जुड़ी रहेगी। दुकान को कितना राशन आवंटित हुआ कितना वितरित किया गया और कितना स्टॉक बचा है इसकी जानकारी ऑनलाइन उपलब्ध रहेगी। इससे जांच के दौरान आवंटन और वितरण का मिलन आसानी से किया जा सकेगा। केंद्र स्तर से भी इसकी मॉनिटरिंग की जाएगी। इससे राशन दुकानों पर स्टॉक की स्थिति की निगरानी मजबूत होगी और गड़बड़ी की संभावना कम करने में मदद मिलेगी।

ई-केवाईसी और बायोमेट्रिक से मिलेगा राशन

स्मार्ट पीडीएस में राशन लेने के लिए बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण अनिवार्य रहेगा। सिर्फ ओटीपी से काम नहीं चलेगा।

राशन कार्ड के लिए दफ्तरों के चक्कर कम

नई व्यवस्था में राशन कार्ड बनवाने और पुराने कार्ड में परिवार के नए सदस्यों का नाम जोडऩे की प्रक्रिया भी ऑनलाइन होगी। परिवार के सभी सदस्यों के आधार कार्ड और जरूरी दस्तावेज ऑनलाइन अपडेट करने होंगे। पुराने राशन कार्ड में सदस्य जोडऩे पर परिवार के मुखिया के मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा प्रत्येक सदस्य के लिए अलग मोबाइल नंबर जरूरी नहीं होगा। शहरी क्षेत्र में नया राशन कार्ड बनाने की प्रक्रिया नगर निगम और नगर पालिका के माध्यम से तथा ग्रामीण क्षेत्रों में ग्राम पंचायत और जनपद पंचायत के माध्यम से होगी।

4.19 लाख कार्ड व 13.30 लाख हितग्राही

जिले में कुल 4 लाख 19 हजार 71 राशन कार्डधारी हैं। इनमें ?21 हजार अंत्योदय 3 लाख 66 हजार 600 प्राथमिकता, 1 हजार 624 निराश्रित, 778 की नि: शख्तजन और 29 हजार 69 सामान्य राशन कार्ड धारी शामिल हैं। इन राशन कार्डों से जुड़े हितग्राहियों की संख्या करीब 13 लाख 30 हजार 395 हैं। अधिकारियों और पीडीएस संचालकों को स्मार्ट पीडीएस की प्रक्रिया का प्रशिक्षण भी दिया जा चुका हैं। विभाग का कहना है की व्यवस्था का उद्देश्य राशन वितरण में रियल टाइम डाटा उपलब्ध कराना निगरानी मजबूत करना और पात्र हितग्राहियों तक खाद्य की व्यवस्था पारदर्शित तरीके से पहुंचना हैं।


अन्य पोस्ट