बलौदा बाजार

तीज त्योहार छत्तीसगढ़ की विशेष पहचान- अंजय शुक्ला
27-Sep-2026 8:23 PM
तीज त्योहार छत्तीसगढ़ की विशेष पहचान- अंजय शुक्ला

बलौदाबाजार, 27 सितंबर। हमारी समृद्ध भारतीय संस्कृति, परंपराओं और लोक कला की खूबसूरत झलक प्रस्तुत करने वाले इस विशेष आयोजन में 8 प्रदेशों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का मनमोहक संगम देखने को मिलेगा।

पंजाबी, राजस्थानी, महाराष्ट्रीयन, हरियाणवी, ओडिशा, बंगाली, छत्तीसगढ़ी, गुजराती झूला उत्सव  नृत्य लोकगीत सांस्कृतिक प्रस्तुतियां पारंपरिक परिधान के साथ यह आयोजन हमारी विविधता में एकता और सांस्कृतिक विरासत का उत्सव है। इस कार्यक्रम में महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने हेतु विभिन्न महिला समूहों द्वारा स्टॉल भी लगाया गया। उक्त कार्यक्रम के शुभारंभ र छत्तीसगढ़ औषधि पादप बोर्ड के उपाध्यक्ष अंजय शुक्ला, राज्य महिला आयोग अध्यक्ष ममता साहू  एवं श्रम कल्याण मंडल के उपाध्यक्ष किशोर महानंद द्वारा किया गया। उक्त कार्यक्रम में नवसृजन मंच की सचिव मनीषा सिंह एवं उपाध्यक्ष डॉ. प्रीति सतपथी एवं अन्य सदस्यों की सहभागिता रही।


अन्य पोस्ट