बलौदा बाजार
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भाटापारा, 5 फरवरी। नगर में मंगलवार को जैन संत शिरोमणि 108 श्री विशुद्ध सागर जी महाराज श्रीसंघ के मंगल आगमन पर श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत दृश्य देखने को मिला। प्रात:काल महाराज श्री का नगर में प्रवेश के दौरान विधायक इन्द्र साव ने कांग्रेस जनों के साथ उनकी मंगल अगुवानी की। इस अवसर पर जैन समाज सहित समस्त धर्मावलंबियों ने उनका भावपूर्ण स्वागत किया।
विधायक इन्द्र साव ने पूरे क्षेत्र वासियों के लिए उनसे आशीर्वाद लिया, उन्होंने उनके आगमन को नगर के लिए सौभाग्य की बात कहते हुए कहा कि इतने बड़े संत का नए वर्ष में अपने श्रीसंघ के साथ नगर आगमन होना सिर्फ जैन समाज ही नहीं सभी समाज सभी धर्मावलंबी के शुभ और अच्छा संकेत है।उनके चरण रज ने भाटापारा की जमी को पवित्र कर दिया। इस दौरान श्रावक-श्राविकाओं ने पुष्पवर्षा कर, मंगल कलश एवं जयघोष के साथ महाराज श्री का अभिनंदन किया। भाटापारा आगमन के दौरान पूरे मार्ग को रंगोलियों और तोरण द्वारों से सजाया गया था। वातावरण ‘धर्म की जय हो’ और ‘विशुद्ध सागर जी महाराज की जय’ के उद्घोष से गूंज उठा।
इस अवसर पर महाराज श्री ने माहेश्वरी भवन में अपने प्रवचन में अहिंसा, संयम और आत्मशुद्धि के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आज के समय में आध्यात्मिक मूल्यों को जीवन में उतारना अत्यंत आवश्यक है। उनके वचनों से उपस्थित जनसमूह भावविभोर हो उठा।
समाज के वरिष्ठ पदाधिकारियों जैन समाज अध्यक्ष पीयूष जैन ने बताया कि महाराज श्री के सान्निध्य से नगर का वातावरण धर्ममय हो गया है विधायक इन्द्र साव के साथ समाजजनों ने भी महाराज श्री से आशीर्वाद प्राप्त किया और उनके मंगल प्रवास की कामना की।
इस अवसर पर ईश्वर सिंह ठाकुर, राजकुमार शर्मा, मोहन केसरवानी, दिवाकर मिश्रा, शेखर चक्रधारी पार्षद, नरेंद्र यदु पार्षद,
नानू सोनी, अभिषेक मोदी, विक्की ठाकुर, शेषनारायण यदु, मुकेश साहू, जीत नारायण साव, धनंजय कुर्रे, कुंजू साहू सहित जैन समाज के पदाधिकारी उपस्थित थे ।


