बलौदा बाजार

भगवान महावीर चौक का लोकार्पण
03-Feb-2026 3:32 PM
 भगवान महावीर चौक का लोकार्पण

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बलौदाबाजार, 3 फरवरी। बलौदाबाजार नगर पालिका द्वारा सरस्वती शिशु मंदिर के सामने नवनिर्मित भगवान महावीर चौक का लोकार्पण आयोजित किया गया।

पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महा महोत्सव के आयोजित कार्यक्रम में पधारे श्रवण मुनि श्री 108 सुयश सागर महाराज के स-संघ प्रमुख की उपस्थिति में जैन समाज के संरक्षक इंद्र कुमार जैन व भाजपा प्रदेश प्रवक्ता पूर्व विधायक प्रमोद शर्मा ,नगर पालिका अध्यक्ष अशोक जैन, उपाध्यक्ष जितेंद्र माहले सहित सभापति एवं पार्षद गण के द्वारा भगवान महावीर चौक का लोकार्पण किया गया।

कार्यक्रम स्थल को फूल माला से सुसज्जित कर रंगोली बनाई गई व बैंड बाजा के साथ मुनि महाराज जी का स्वागत अभिनंदन करते हुए कार्यक्रम स्थल तक लाया गया। भगवान महावीर चौक के लोकार्पण अवसर पर मुनि महाराज सुयश सागर जी महाराज से अतिथियों ने आशीर्वाद प्राप्त कर सम्मान ग्रहण किया गया, मुनि महाराज जी के द्वारा इस पावन कार्य के साथ नगर में चल रहे विकास एवं निरंतर प्रवास पर पूर्व में आने व वर्तमान में हुए बलौदाबाजार के बदलाव की प्रशंसा करते हुए नगर पालिका अध्यक्ष अशोक जैन एवं पार्षद गणों के कार्यों की सराहना करते हुए सभी को आशीर्वाद दिया गया। पूर्व विधायक एवं भाजपा प्रदेश प्रवक्ता प्रमोद शर्मा व नगरपालिका अध्यक्ष अशोक जैन के द्वारा भगवान महावीर चौक में बनाए गए जैन धर्म के प्रतीक चिन्ह पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किया गया। नगर पालिका अध्यक्ष अशोक जैन के द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित वरिष्ठ नेता व समाज सेवी नागरिकों को प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

वरिष्ठ भाजपा नेता विजय केशवानी, मुख्य नगर पालिका अधिकारी आशीष तिवारी, उप अभियंता रितेश स्थापक , कमलेश्वरी जायसवाल,व उपस्थित सभापति एवं पार्षद हरजीत सिंह सलूजा,जितेंद्र डड़सेना, सतीश पटेल, आदित्य गुप्ता, कन्हैया सेन, रोहित साहू, सलमान शेख,  डिगेश्वरी रविंद्र नामदेव, ममता सुभाष राव, मंजू फेकर, वार्ड पार्षद गौतम सिंह चौहान, लोकेश चेलक, मनोज कांत पुरैना,सुरेश घृतलहरे, पार्षद प्रतिनिधि शशि भूषण शुक्ला, रविंद्र नामदेव, सुभाष राव, रवि फेकर, व्यवसायी जुगल भट्टर वरिष्ठ अधिवक्ता दिनेश यदु, पंकज यदु, राहुल सोनी जनपद उपाध्यक्ष सुमन योगेश वर्मा, भाजपा नेता योगेश अग्रवाल,उमेश जैन (अर्जुनी) अशोक हरीरमानी, सहित अन्य वरिष्ठ नागरिक गणों का सम्मान किया गया।

आयोजन के दौरान जैन समाज के वरिष्ठ पदमचंद जैन,अनूप जैन, सुरेश जैन, दिलीप जैन, सुधीर जैन, मितेन्द्र गोलू जैन,प्रशांत जैन,यूवराज जैन, निखिल जैन, सचिव अमित जैन, प्रचार प्रसार मंत्री अनीश जैन,प्रवेश जैन, सहित जैन समाज की महिलाएं व नागरीकगण उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट