बलौदा बाजार

सुरेन्द्र शर्मा का कांग्रेसियों ने किया स्वागत
27-Aug-2021 5:59 PM
सुरेन्द्र शर्मा का कांग्रेसियों  ने किया स्वागत

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भाटापारा, 27 अगस्त।
केबिनेट मंत्री का दर्जा मिलने के बाद नगर पहुँचे राज्य कृषक कल्याण परिषद के अध्यक्ष सुरेन्द्र शर्मा का कांग्रेसियों ने स्वागत किया। 
उन्होंने स्थानीय रेस्ट हाउस में पत्रकारों को संबोधित करते हुये कहा कि मेरी नियुक्ति मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के द्वारा करने पर और केबिनेट मंत्री का दर्जा मिलने पर कार्यकर्ताओं में उत्साह है। 
इस दौरान प्रदेश कांग्रेस सचिव सुशील शर्मा, राज्य श्रम बोर्ड के सदस्य सतीश अग्रवाल, प्रदेश प्रतिनिधि ईश्वर सिंग ठाकुर, प्रदेश उपाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ इंद्र साव, ब्लॉक अध्यक्ष विनोद अग्रवाल, पूर्व जिला उपाध्यक्ष आलोक मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष अरुण यादव, संतोष सोनी, हेमंत उपाध्याय, पवन यदु, सत्यनारायण जोशी, रजनीकांत मंत्री, राजेन्द्र वर्मा, नानू सोनी, सुनील गुप्ता, सिरिज जांगड़े, गिरीश परप्यानी, मुकेश साहू, गेन्दू साहू, भुलु कुरे, शैलेन्द्र अहिरवार, प्रशांत गांधी, संतोष दाऊ, गोपाल शर्मा, लालू मानिकपुरी, मुकेश हैंवार, विवेक यदु, सोनू शर्मा, अजय यादव एवं मनीष पंजवानी सहित कांग्रेसजन उपस्थित थे।
 


अन्य पोस्ट