बलौदा बाजार

गौठानों में कृषि औजारों की पूजा कर, गाय को लोंदी खिलाकर हर्षोल्लास के साथ मना हरेली तिहार
08-Aug-2021 7:28 PM
गौठानों में कृषि औजारों की पूजा कर, गाय को लोंदी खिलाकर हर्षोल्लास के साथ मना हरेली तिहार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बलौदाबाजार, 8 अगस्त।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के सपनों के अनुरूप छत्तीसगढ़ अमूर्त संस्कृति विरासत एवं परम्पराओं को संजोए रखने के उद्देश्य से आज पूरे जिलें के गौठानों में हरेली तिहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। 

इस दौरान गौठानों में कृषि औजारों की पूजा कर, गाय को गुड़ औषधी की लोंदी खिलाकर, गेड़ी चलाकर हरेली तिहार मनाया गया। साथ ही पशुधन विभाग द्वारा गावों एवं गौठानो में नि:शुल्क पशु चिकित्सा एवं टीकाकरण शिविर का आयोजन किया गया। जिला मुख्यालय के नजदीक ग्राम पंनगांव स्थित गौठान में हरेली तिहार का आयोजन किया गया, जिसमें राज्य कृषक कल्याण परिषद अध्यक्ष सुरेंद्र  शर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष राकेश वर्मा, जिला पंचायत सदस्य कुशल वर्मा, सरपंच दिप्ती प्रेम राव मराठा, कलेक्टर सुनील कुमार जैन, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ.फरिहा आलम सिद्की सहित बड़ी संख्या में महिला समूह की सदस्य, ग्रामीण एवं चरवाहे उपस्थित रहें। राज्य कृषक कल्याण परिषद अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार फसल एवं धरती की गुणवत्ता को बनाए रखने के लिए जैविक खाद को बढ़ावा दे रहा है। 

उन्होंने जैविक खाद की उपयोगिता के महत्व के बारे में समझाया। भविष्य में हमारे गौठान जैविक खाद निर्माण फैक्ट्री के रूप में तब्दील हो रहें है। किसानों के द्वारा भी इस वर्ष बड़ी मात्रा में जैविक खाद का उपयोग किया गया है जिससे कृषि लागत में कमी आयी है। गोधन न्याय योजना से ग्रामीणों को सशक्त करने का प्रयास किया जा रहा है। जिला पंचायत अध्यक्ष राकेश वर्मा ने राज्य सरकार की योजनाओं की सरहाना करतें हुए कहा कि जिले के आम नागरिकों को योजनाओं के लाभ दिलाने के लिए यह सरकार प्रतिबद्ध है। सरकार के दूरगामी सोच का नतीजा है कि सरकार अब भूमिहीन लोगों की आर्थिक मदद करते हुए 6 हजार रुपये प्रति साल देने के लिए नयी योजना लागू कर रही है। सभा को संबोधित करतें हुए कलेक्टर सुनील कुमार जैन ने छत्तीसगढ़ की पहली तिहार हरेली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हम गौठानों को आत्मनिर्भर केंद्र बनाने की दिशा में आगें बढ़ रहे है। जिससे लोगों को आर्थिक रूप से सशक्त होने में मदद मिलेगी। गौठान में वर्मी कंपोस्ट का कार्य करने वाली भारत माता वाहनी महिला समूह की अध्यक्ष अंजू ने गौठान में संचालित गतिविधियों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि गौठान में लगभग 365 क्ंिवटल गोबर की खरीदी किया गया है। जिससे 145 क्विंटल वर्मी कंपोस्ट का उत्पादन किया गया है। जिसे सहकारी समिति के माध्यम से विक्रय किया गया, इससे हमारे समूह को 36 हजार रुपये लाभांश की प्राप्ति हुई है। हम लोग अभी चारागाह के बाड़ी में हल्दी एवं अन्य साग सब्जियों का रोपण किए है।

गेड़ी में जोर आजमाइश जिला पंचायत अध्यक्ष राकेश वर्मा ने गेड़ी में चढक़र दौड़ लगाया। उन्हें देखकर कलेक्टर श्री जैन ने भी अपने आप को रोक नहीं पाया और उत्साह के साथ गेड़ी में चढ़ा, अन्य गणमान्य अतिथियों ने भी गेड़ी में चढक़र जोर आजमाइश करते हुए सभी ने बचपन की यादें को ताजा किया। इस दौरान एसडीएम बलौदाबाजार महेश राजपूत, कृषि उपसंचालक सत कुमार पैकरा, तहसीलदार लवन बलराम तंबोली जनपद पंचायत सीईओ अनिल कुमार सहित बड़ी संख्या में पंचायत एवं पशुधन विभाग के अधिकारी कर्मचारी गण उपस्थित थे।
 


अन्य पोस्ट