बालोद

कांग्रेस की नीयत और नीति दोनों किसान विरोधी-भाजपा
28-Jul-2021 6:52 PM
कांग्रेस की नीयत और नीति दोनों किसान विरोधी-भाजपा

छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दल्लीराजहरा, 28 जुलाई।
राज्य सरकार की किसान विरोधी नीतियों एवं योजनाओं के विरोध में भाजपा किसान मोर्चा ने डौंडीलोहारा में विधानसभा स्तरीय धरना प्रदर्शन आयोजित कर प्रदेश सरकार के खिलाफ हल्ला बोलते हुए जबरदस्त प्रदर्शन किया। उक्त धरना प्रदर्शन में भाजपा डौंडी मंडल के अध्यक्ष मनीषा झा के मार्गदर्शन एवं किसान मोर्चा के अध्यक्ष मितेंद्र वैष्णव के नेतृत्व में डौंडी मंडल क्षेत्र से सैकड़ों किसान एवं भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए। 

इस अवसर पर आयोजित धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश मीडिया प्रभारी अनिल खोबरागड़े ने कहा कि कांग्रेस की नीयत और नीति दोनों किसान विरोधी है। किसानों के दम पर सत्ता में आई कांग्रेस सरकार में सबसे ज्यादा किसान ही परेशान है, खेती किसानी के समय प्रदेश सरकार द्वारा लगातार अघोषित बिजली कटौती की जा रही है। केंद्र सरकार द्वारा प्रदेश में मांग के अनुरूप खाद की पर्याप्त आपूर्ति कर दिए जाने के बाद भी भूपेश सरकार समितियों में खाद का कृत्रिम अभाव पैदा कर बिचौलियों एवं कांग्रेस समर्थित व्यापारियों को लाभ पहुंचाना चाहती है। 

अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ देवेंद्र माहला ने कहा कि किसानों को उन्नत बीज एवं खाद उपलब्ध कराना सरकार की जिम्मेदारी है आज बाजार में बहुतायत में नकली खाद बेची जा रही है जिस पर सरकार का कोई नियंत्रण नहीं है। 

किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सोमेश साहू ने कहा कि सहकारी समितियों में किसानों का ही पैसा जमा है, सहकारिता के क्षेत्र में किसी भी किसान का कर्जा माफ नहीं हुआ है। प्रदेश सरकार ने ढाई साल में सहकारी संस्थाओं को कंगाल कर दिया है।

प्रदेश सरकार की नरवा घुरवा एवं बारी योजना केवल कागजों तक सिमट कर रह गई है। जिला पंचायत की पूर्व सदस्य एवं जिला भाजपा की मंत्री अनिता कुमेटी ने कहा कि प्रदेश सरकार ने किसानों की भलाई के लिए अभी तक कोई भी नई योजना नहीं बनाई है सरकार शराब को चिया के रूप में काम कर रही हैं। कॉग्रेस सरकार प्रदेश में महिलाओं पर हो रहे उत्पीडऩ को रोक पाने में नाकाम साबित हुई है। विधानसभा स्तरीय धरना प्रदर्शन में भाजपा डौंडी मंडल के अध्यक्ष मनीष झा ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी क्षेत्रों में असफल रहने वाली कांग्रेस सरकार के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को तत्काल अपने पद से इस्तीफा देते हुए किसानों एवं प्रदेश की जनता से माफी मांगनी चाहिए।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से भाजपा डौंडी मंडल के महामंत्री भीषण टंडन, कोषाध्यक्ष अजय चौहान,मंत्री योगेंद्र गांधी,नगर पंचायत डौंडी के उपाध्यक्ष रुपेश नायक ,उपाध्यक्ष नगर पंचायत परिषद के उपाध्यक्ष अब्दुल  इब्राहिम,युवा मोर्चा के अध्यक्ष संजीव मानकर ,महामंत्री ब्रिज मणि यादव, पार्षद रेखा चौहान ,पार्षद मातरम दास कोसरे,महिला मोर्चा की अध्यक्ष रजनी जायसवाल, कमलेश्वरी धनकर, पुष्पजीत बैस, टिकेंद्र साहू, वरिष्ठ कार्यकर्ता दराज खान, नंदू बघेल, मुरहा राम सेन, शिव टेकाम, मनरखन ठाकुर, झाडूराम उइके, महेंद्र मंडावी ,आशीष अग्रवाल, ऋषभ सबरवाल, नीतीश अग्रवाल अतुल ताराम सहित अनेक कार्यकर्ता शामिल हुए।
 


अन्य पोस्ट