बालोद

मास्क लगाने जागरूक कर रहे कांग्रेसी
15-May-2021 5:33 PM
मास्क लगाने जागरूक  कर रहे कांग्रेसी

दल्लीराजहरा, 15 मई। छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस के तत्वाधान में बालोद जिला युवा कांग्रेस द्वारा दल्लीराजहरा जैन भवन चौक में मास्क पहनो छत्तीसगढ़ अभियान के तहत लोगों को निरंतर मास्क पहनने हेतु जागरूक करने पहले चरण में 10 फीट के मास्क के साथ लोगों को मास्क पहनने का संदेश दिया गया।

इस जागरूकता अभियान में मुख्य रूप से नगर पालिका अध्यक्ष शीबू नायर, जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष प्रशांत बोकड़े, प्रदीप बबलू, राम शर्मा, परितोष हंसपाल, सुहेल, भारत देवांगन, शुभम गुप्ता, दिनेश यादव, रमेश भगत, चंदन ठाकुर व अन्य साथियों ने समाजिक दुरी का पालन करने लोगों को जागरूक किया गया।
 


अन्य पोस्ट