बालोद

अवैध मुरूम उत्खनन की शिकायत, कांग्रेस नेता ने की कार्रवाई की मांग
13-Nov-2026 6:49 PM
अवैध मुरूम उत्खनन की शिकायत, कांग्रेस नेता ने की कार्रवाई की मांग

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

गुण्डरदेही, 13 नवंबर। बालोद जिले के गुण्डरदेही विकासखंड अंतर्गत ग्राम फुंडा-बोरगहन स्थित फुंडा भाठा में मुरूम उत्खनन का मामला सामने आया है। धान खरीदी केंद्र के पास मुरूम की खुदाई को लेकर कार्रवाई की मांग की जा रही है।

कांग्रेस नेता प्रकाश नाहटा ने इस संबंध में प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि प्राकृतिक संसाधन जनता की संपत्ति हैं। यदि नियमों का पालन किए बिना मुरूम निकाली जा रही है, तो यह राजस्व को प्रभावित करने वाला विषय है। उन्होंने प्रशासन से मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की मांग की है। प्रकाश नाहटा ने कलेक्टर से फुंडा भाठा में मुरूम उत्खनन के संबंध में संज्ञान लेने और नियमों के तहत कार्रवाई करने का आग्रह किया है।


अन्य पोस्ट