बालोद
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दल्ली राजहरा, 24 सितंबर। नया बाजार, मेन रोड स्थित श्री साईं बाबा गणेश उत्सव समिति के तत्वावधान में गणेशोत्सव के अवसर पर बरसते बारिश में श्रद्धालुओं को मसाला डोसा प्रसादम का वितरण किया गया। समिति द्वारा विगत 4 वर्षों से गणेशोत्सव के दौरान डोसा प्रसादम का वितरण किया जा रहा है।
प्रसाद निर्माण करने वाले सूर्यभान महाराज के अनुसार, शाम 7 से रात्रि 11 बजे तक डोसा प्रसादम का वितरण किया गया।
उन्होंने बताया कि तैयार किए गए स्टालों के माध्यम से प्रति मिनट लगभग 20 डोसे बनाए गए, जिसे अनुमानित 5,000 श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया।
समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि गणेश उत्सव के दौरान प्रतिदिन विभिन्न पकवानों और मिष्ठान (जैसे फ्रूट कस्टर्ड, मलाई खीर, वेज पुलाव, छोले भटूरे) का प्रसादम वितरित किया जा रहा है।
आयोजन को संपन्न कराने में श्री साईं बाबा गणेश उत्सव समिति के पदाधिकारियों, सेवादारों और स्थानीय व्यापारियों का सहयोग रहा। कार्यक्रम के अंत में समिति द्वारा उपस्थित श्रद्धालुओं एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।