बालोद
पार्षदों ने कलेक्टर को लिखा था पत्र
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दल्लीराजहरा, 15 सितंबर। बालोद जिले के नगर पंचायत चिखलाकसा अंतर्गत वार्ड क्रमांक 13 निवासी 16 वर्षीय तनुश्री (पिता नेम सिंह) को समाज कल्याण विभाग/प्रशासन के माध्यम से बैटरी चालित ट्राइसिकल आवंटित की गई है।
स्थानीय पार्षद ताराचंद पाथोड़े एवं शांतनु मेश्राम ने कलेक्टर बालोद को पत्र प्रेषित कर बालिका को बैटरी चालित ट्राइसिकल उपलब्ध कराने का अनुरोध किया था।
पत्र में उल्लेख किया गया था कि तनुश्री 75 प्रतिशत शारीरिक दिव्यांगता के कारण स्वयं आवागमन करने में असमर्थ है। परिवार की कमजोर आर्थिक स्थिति के कारण परिजन ट्राइसिकल क्रय करने में सक्षम नहीं थे, जिससे उसकी शिक्षा एवं दैनिक गतिविधियां प्रभावित हो रही थीं।
मामले की जानकारी मिलने पर कलेक्टर दिव्या मिश्रा ने संज्ञान लेते हुए बालिका के लिए बैटरी चालित ट्राइसिकल आवंटित करने के आदेश जारी किए।