बालोद
समय सीमा की बैठक
05-Aug-2026 2:53 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दल्लीराजहरा, 5 अगस्त। महतारी वंदन वृक्षारोपण अभियान के दौरान जिले के 2 लाख 72 हजार 483 लोगों के द्वारा पौधरोपण किया गया।
बालोद कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा ने समय सीमा की बैठक में कहा कि सभी वर्गों के लोगों ने सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करते हुए इस अभियान को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने इस उपलब्धि पर संपूर्ण जिले वासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की है।
उन्होंने समय-सीमा की बैठक में विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा की और बेहतर क्रियान्वयन हेतु आवश्यक दिशानिर्देश भी दिए।बैठक में एडीएम चंद्रकांत कौशिक,जनपद सीईओ सहित जिले के समस्त अधिकारी की उपस्तिथि रही।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे