बालोद

वेटलिफ्टिंग में स्वर्ण पदक विजेता महिला खिलाडिय़ों का जिला प्रशासन ने किया सम्मान
26-Jun-2026 2:44 PM
वेटलिफ्टिंग में स्वर्ण पदक विजेता महिला खिलाडिय़ों का जिला प्रशासन ने किया सम्मान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दल्लीराजहरा, 26 जून। कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा, एडीएम चंद्रकांत कौशिक और डिप्टी कलेक्टर प्राची ठाकुर ने वेटलिफ्टिंग (भारोत्तोलन) प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक विजेता दो स्थानीय खिलाडिय़ों को जिला कार्यालय में सम्मानित किया।

सम्मानित होने वाली खिलाडिय़ों में अनीता शिंदे शामिल हैं, जिन्होंने चंडीगढ़ में आयोजित ‘ऑल इंडिया सिविल सर्विस 2026’ की 86 किलोग्राम भार वर्ग श्रेणी में स्वर्ण पदक हासिल किया है। वहीं दूसरी खिलाड़ी विनीता ठाकुर हैं, जिन्होंने रायपुर में आयोजित ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स’ की 77 किलोग्राम भार वर्ग श्रेणी में स्वर्ण पदक जीता है।

जिला प्रशासन के अधिकारियों ने खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए दोनों ही महिला खिलाडिय़ों को मोमेंटो, प्रशस्ति पत्र, श्रीफल और शॉल भेंट कर उनके प्रयासों की सराहना की और आगामी प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं दीं।

 


अन्य पोस्ट