बालोद

चिखलाकसा में समाधान शिविर, कुल 45 आवेदन प्राप्त हुए, 23 का निराकरण
11-May-2025 7:40 PM
चिखलाकसा में समाधान शिविर, कुल 45 आवेदन प्राप्त हुए, 23 का निराकरण

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दल्लीराजहरा, 11 मई। सुशासन तिहार-2025 अतर्गत आयोजन तीन चरणों में किया जा रहा है। पहला चरण 08 से 11 अप्रैल तक आयोजित हुआ। जिसमें आम जनता से उनकी समस्याओं और मांगों से संबंधित आवेदन प्राप्त किए गए हैं। तथा द्वितीय चरण 12 अप्रैल से 04 मई तक आवेदनों का निराकरण किया गया।

तृतीय चरण समाधान शिविर शनिवार को आयोजन जय स्तम्भ चौक वार्ड क्र 04 नगर पंचायत चिखलाकसा में रखा गया था। शिविर में समाज कल्याण विभाग, राजस्व विभाग, वन विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, स्वास्थ्य विभाग, श्रम विभाग, आबकारी विभाग, पुलिस विभाग, खाद्य विभाग, कृषि विभाग, परिवहन विभाग, आयुष विभाग, लोक निर्माण विभाग के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे। जिसमें मुख्य अतिथी के रूप में भोजराज नाग, सांसद कांकेर लोकसभा,  चेमन देशमुख, भाजपा जिला अध्यक्ष,  देवलाल ठाकुर प्रदेश प्रवक्ता भाजपा,  योगेन्द्र सिन्हा, मंडल अध्यक्ष कुसुमकसा, कुन्ती देवांगन, अध्यक्ष न.पं. चिखलाकसा, राजू रावटे उपाध्यक्ष न.पं. चिखलाकसा,  मुकेश कोड़ो अध्यक्ष एवं समस्त पार्षदगण व कार्यक्रम के नोडल अधिकारी  नूतन कुमार कंवर अनुविभागीय अधिकारी, अरविन्द नाथ योगी मुख्य नगर पालिका अधिकारी,  देवेन्द्र नेताम तहसीलदार डौंडी,  बी. रूद्रपति, अतिरिक्त तहसीलदार व  राकेश कुमार पाठक उपअभियंता उपस्थित थे।

शिविर में सांसद भोजराज नाग द्वारा कार्यक्रम स्थल के लिए डोमशेड निर्माण किये जाने की घोषणा की गयी। उक्त शिविर में कुल 45 आवेदन प्राप्त हुए जिनमें 23 का त्वरित निराकरण किया गया। शिविर मे विभिन्न विभागों द्वारा 389 हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया है।

नगर पंचायत अध्यक्ष कुंती देवांगन ने शिविर में आये सभी अतिथियों एवं जनता का धन्यवाद देते हुए जनता से शिविर का अधिक से अधिक लाभ उठाने का आग्रह किया।

 मुख्यनगर पंचायत अधिकारी अरविंद नाथ योगी  ने आमजनता की किसी भी समस्या के लिये सदैव ततपर रहने का आश्वाशन दिया। एवं लम्बित समस्याओ को जल्द से जल्द निपटाने हेतु कर्मचारियो को निर्देशित किया।


अन्य पोस्ट